श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए नायब सैनी

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2026 - 11:42 AM (IST)

अमृतसर (सर्बजीत): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर अपनी श्रद्धा प्रकट की। केसरी दस्तार सजाए मुख्यमंत्री ने दरबार साहिब में शीश नवाया और देश व प्रदेश की खुशहाली, शांति तथा समृद्धि के लिए अरदास की।

इस दौरान उन्होंने समस्त संगत को श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की बधाइयां दीं और गुरु साहिब की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों दलों का यह गठबंधन पंजाब के विकास को नई दिशा देगा और राज्य को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में यह गठबंधन जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News