Ramayana Rise of a Legend: रामायण ऑस्कर के शीर्ष 20 दावेदारों में शामिल

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2026 - 08:42 AM (IST)

मुम्बई (एजैंसी): नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ 99वें अकादमी पुरस्कारों (ऑस्कर) की ‘विजुअल इफैक्ट्स’ श्रेणी में शीर्ष 20 दावेदारों में जगह बनाने में सफल रही है और इस सूची में ‘ड्यून: पार्ट थ्री’, ‘द ओडिसी’ और ‘एवैंजर्स: डूम्सडे’ जैसी हॉलीवुड की बड़ी फिल्में हैं। 

पौराणिक महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने सीता और यश ने रावण की भूमिकाएं निभाई हैं। सोनी पिक्चर्स की उन 3 फिल्मों में भी ‘रामायण’ शामिल है, जिन्होंने इस सूची में जगह बनाई है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News