आज का राशिफल 26 नवंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2026 - 01:55 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। पूजा पाठ, धार्मिक आयोजन या किसी आध्यात्मिक स्थान पर जाने का अवसर मिलगा। इन गतिविधियों में समय व्यतीत करने से मन को शांति और सुकून मिलेगा। पिछले कुछ समय से चल रही मानसिक उलझनों से राहत महसूस होगी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज नजदीकी मित्रों और संबंधियों के साथ मेल मुलाकात तथा मनोरंजन से जुड़े कार्यों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। पुराने परिचितों से बातचीत और अपनों के साथ हंसी- मजाक करने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और आपसी मेलजोल मजबूत होगा। युवा वर्ग अपने भविष्य और करियर को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेगा। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से मेहनत करेंगे।
उपाय- चावल बहते पानी में प्रवाहित करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर में किसी राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े प्रभावशाली व्यक्ति का आगमन होगा। उनके आने से सामाजिक संपर्कों में वृद्धि होगी और आस-पड़ोस में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों को भी इस मुलाकात से प्रसन्नता होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान और प्रतिष्ठा मजबूत होने के अवसर मिलेंगे।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज किसी नजदीकी व्यक्ति के व्यवहार को लेकर मन में भ्रम और निराशा जैसी स्थिति उत्पन्न होगी। किसी की बात या व्यवहार आपकी भावनाओं को आहत कर सकता है। ऐसे में तुरंत कोई प्रतिक्रिया देने के बजाय धैर्य और शांति बनाए रखें। दूसरों की बातों को लेकर अधिक सोचने से बचें और परिस्थितियों को समझदारी से संभालने का प्रयास करें।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। खर्चों की अधिकता के कारण हाथ तंग रहने की आशंका है। फिलहाल किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने में देरी होगी, इसलिए उस रकम पर निर्भर रहकर कोई नई आर्थिक योजना न बनाएं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और उपलब्ध धन का सोच-समझ कर उपयोग करें।
उपाय- गौशाला में सेवा करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मौज-मस्ती और मनोरंजन की गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत होने से कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रहेंगे। इसलिए अपनी जिम्मेदारियों और व्यक्तिगत रुचियों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। मानसिक शांति और प्रसन्नता को भी महत्व दें। अपनों के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताने और अपनी पसंद के कार्य करने से मन हल्का होगा।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में बहुत ही सूझबूझ, समझदारी और दूरदर्शिता के साथ काम लेने की जरूरत रहेगी। व्यावसायिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बनाए रखना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। उनके सहयोग और मार्गदर्शन से कारोबार में नए अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- तिल का तेल दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज नौकरीपेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता के कारण अतिरिक्त समय देना होगा। निर्धारित समय में जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों, फाइलों और कागजातों को संभालकर रखें। किसी भी जरूरी रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यों में लापरवाही न करें और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारियां पूरी करें।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे व्यक्तिगत और व्यावसायिक जिम्मेदारियों को निभाने में आसानी होगी। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में समय और भावनाओं को लेकर सावधानी बरतें। अनावश्यक बातचीत और उलझनों में पड़ने से आपका कीमती समय व्यर्थ होगा। बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण लक्ष्यों और जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
