Aaj Ka Good Luck (26th November 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2026 - 06:51 AM (IST)
मेष- आज अपनी बहन या मां से खूब प्यार मिलेगा। कहीं से अचानक धन लाभ मिल सकता हैl लव मैरिज के लिए परिवार का समर्थन मिलेगा।
उपाय- किसी मंदिर के पुजारी का चरण स्पर्श करें।
वृष- पुराने कुछ महीनों में जो भी कार्य किए हैं, आज उसी का फल मिलने का दिन है। मन को शांत बनाए रखें और धैर्य से काम लें। स्वस्थ रहना चाहते हैं तो बाहर के खाने से बचें।
उपाय- माता के मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं।
मिथुन- भावनात्मक विषयों में कोई भी फैसला बहुत ही विचार-विमर्श कर के लें। छात्रों की कामयाबी से घर में उत्सव वाला माहौल बना रहेगा।
उपाय- अपने बड़ों को साथ लेकर मंदिर जाएं।
कर्क- आज बदन दर्द या मोटापे से परेशान रह सकते हैं। अपनी सुंदरता पर कुछ ज्यादा ध्यान देंगे l फैमिली में चल रही गलतफहमियां खत्म होंगी।
उपाय- सोच-समझ कर खाएं।
सिंह- आज किसी भी मेहनतकश मजदूर से बहस में न पड़ें। कोई बड़ा सौदा तय होगा, अच्छा मुनाफा कमाएंगे। हर काम में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय- तिल के तेल से बनी चीज़ें न खाएं।
कन्या- कारोबार में छोटी सी गलती आपको बड़ी मुश्किल में डाल देगी। ज्यादा से ज्यादा समय घर के बुजुर्गों के साथ बिताएं। बहुत समय से चल रही बीमारी का इलाज मिल सकता है।
उपाय- मंदिर में अपनी शक्ति के अनुसार कुछ भी दान करें।
तुला- शादी-विवाह के लायक सिंगल्स को आज खुशखबरी मिलने का दिन है। दोस्तों-मित्रों के साथ सारा दिन खूब मौज-मस्ती में व्यतीत होगा l अपने कॉम्पिटिटर से सवाधान रहें।
उपाय- किसी भी भिखारी या बीमार को दवाई दिलाएं।
वृश्चिक- आज का दिन बहुत मस्त रहने वाला है। सारा दिन खुशनुमा रहेगा। दिल की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। विदेश यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है।
उपाय- किसी गरीब को चाय पिलाएं l
धनु- भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनशैली को सुधारने का प्रयास करेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा।
उपाय- आज नमक के पानी का पोछा लगाएं या नमक से नहाएं l
मकर- रुका हुआ कार्य पूरा होने की सम्भावना है। व्यापार की गतिविधियों को नया रूप देंगे। आर्थिक दशा पहले से बेहतर होती हुई दिखाई देगी।
उपाय- आज सारा दिन ओम का जाप करें l
कुंभ- छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। लंबी बिमारी से छुटकारा मिलने की सम्भावना है।
उपाय- बेसन की कोई वस्तु दान करें l
मीन- आज ननिहाल से बहुत ज्यादा प्यार मिलेगा। भाई-बहनों से कोई न कोई उपहार मिलने का दिन है l लवमेट के लिए प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
उपाय- आज किन्नर को हरे रंग की चूड़ियां उपहार में दें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari