आज का राशिफल- 26 नवंबर 2026
punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2026 - 08:15 AM (IST)
आज का पंचांग- आज दिन है गुरुवार का, दिनांक 26 नवंबर 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास मार्गशीर्ष तिथि द्वितीया नक्षत्र मृगशिरा रहेगा, आज का योग है साध्य और करण गर। आज के खास दिन पर सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे और चंद्र मिथुन राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 01 बजकर 28 मिनट से दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। आज का दिशाशूल दक्षिण की तरफ रहेगा। तो फिलहाल दक्षिण दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
आज का महा उपाय- बेसन के लड्डू या केले का दान करें।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनाने का मौका मिल सकता है। व्यापारियों को अपने काम के प्रचार-प्रसार पर ध्यान देने की ज़रूरत पड़ सकती है। घर में किसी छोटी बात पर बहस हो सकती है। आंखों से जुड़ी परेशानी महसूस हो तो, स्क्रीन कम देंखे।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बजट बनाकर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज को तैयार करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखना फायदेमंद रहेगा। किसी रिश्तेदार के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है। पैरों में दर्द या सूजन महसूस हो तो आराम करने में लापरवाही न करें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के काम में बदलाव हो सकते हैं। व्यापार में ऑनलाइन माध्यम से नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने की कोशिश सफल हो सकती है। परिवार के साथ बैठकर किसी मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए अपनी पसंद का संगीत सुन सकते हैं।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से दूरी बनाए रखें। व्यापारी किसी और की कंपनी में निवेश करने का मन बना सकते हैं। किसी पुराने पारिवारिक विवाद का समाधान आज हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर कोई व्यक्ति आपसे संपर्क बढ़ाने की कोशिश कर सकता है। विद्यार्थियों को किसी अनुभवी शिक्षक से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिल सकता है। नौकरी में अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए नई तकनीक सीखने का विचार कर सकते हैं। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज किसी जनहित से जुड़े काम में योगदान देने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी नियमितता और समय की पाबंदी की सराहना हो सकती है। व्यापार में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी के साथ समय बिताने से रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। भोजन में बहुत अधिक मीठा खाने से परहेज़ करें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज किसी यात्रा की योजना बनाते समय जरूरी कागजात और टिकट अच्छी तरह जांच लें। नौकरी में आपकी मुलाकात किसी नए विभाग के व्यक्ति से हो सकती है। कारोबार में साझेदारी से जुड़े नियमों को स्पष्ट करना जरूरी रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। बदलते मौसम में गले और नाक से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। आज आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। ऑफिस में किसी सहकर्मी की अनुपस्थिति के कारण अतिरिक्त काम संभालना पड़ सकता है। सिंगल जातक किसी खास के साथ डेट का पूछ सकते हैं। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज घर से दूर रहने वाले किसी परिजन से अच्छी बातचीत हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अपनी रणनीति में जरूरी बदलाव करने की ज़रूरत पड़ सकती है। आज अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें नहीं तो बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करने से बचें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ पहले से अधिक बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। पैसों के मामले में सतर्क रहें। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। व्यापार में किसी नए क्षेत्र के बारे में जानकारी जुटाने का अवसर मिलेगा। परिवार में किसी खुशी के चलते छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। घर में पालतू पशु पालने का मन बन सकता है। बदन दर्द हो सकता है, आराम करें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकती है। कारोबार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। किसी खास से अपने दिल की बात कह सकते हैं। पर्याप्त नींद लें और देर रात तक जागने की आदत से बचें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
