Daily horoscope : आज इन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार
punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2026 - 07:41 AM (IST)
मेष : किसी कामकाजी सहयोगी की मदद के साथ आपको अपनी किसी कारोबारी प्रॉब्लम को सुलझाने में कामयाबी मिलेगी।
वृष: खेती उत्पादों, खादों, बीजों, करियाना वस्तुओं, गार्मैंट्स का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
मिथुन: कामकाजी कामों में कामयाबी मिलेगी, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग को आगे बढ़ाने में भी सफलता मिलेगी, शत्रु कमजोर रहेंगे।
कर्क: सितारा नुकसान देने वाला, इसलिए न तो कारोबारी टूरिंग करें और न ही किसी के नीचे अपनी कोई पेमैंट फंसाएं।
सिंह: व्यापार कारोबार के कामों में लाभ, कारोबारी मोर्चे पर मुश्किलें कम होंगी, कामकाजी टूरिंग भी लाभ देगी।
कन्या : जिस सरकारी काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कुछ न कुछ कामयाबी जरूर मिलेगी, शत्रु कमजोर रहेंगे।
तुला: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, यत्न करने पर कोई स्कीम सिरे चढ़ेगी, अर्थ दशा भी बेहतर रहेगी।
वृश्चिक: सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए खान-पान में उन चीजों को यूज न करें जो तबीयत को सूट न करती हों।
धनु : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, शुभ कामों में ध्यान।
मकर: शत्रु नुकसान देने के लिए हाथ से कोई मौका न जाने देंगे, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।
कुंभ : मजबूत सितारा आपको हर तरह से दूसरों पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, इज्जत-मान की प्राप्ति।
मीन: अदालती काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी, शत्रु भी आपके समक्ष टिक न सकेंगे, मान-सम्मान की प्राप्ति।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari