लव राशिफल 26 नवंबर- चैन आए मेरे दिल को दुआ किजिए
punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2026 - 01:15 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ को मजेदार बनाने के लिए नए एक्पसेरिमेंट करेंगे, कपल्स में कंफर्ट जोन बना रहेगा। सिंगल की ठंडी पड़ चुकी डबल होने की एक्साइटमेंट लौटेगी।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी कुछ ज्यादा ही फिल्मी रहने वाले हैं। आपके फेवरेट रोमांटिक सांग पर डांस के साथ खूब प्यार लुटाएंगे। क्रश का प्रेमालाप भरा व्यवहार रोमांस में करंट का काम करेगा।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज एक जोशीली रात के लिए तैयार हो जाएं, रोमांस की बेपनाह गर्माहट से लव लाइफ महकेगी। सिंगल के किसी के साथ संबंध बनेंगे लेकिन भावनाएं शामिल नहीं होंगी।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी का शारीरिक आकर्षण रोमांस की डोर में बांधे रखेगा, न चाहते हुए भी उनकी ओर खिंचे चले जाएंगे। सोशल मीडिया पर अपने एक्स को देखकर सुकून मिलेगा।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी का कातिलाना अंदाज इंद्रियों को एक पल में भड़काने में मदद करेगा। जमकर रोमांस का आनंद लेंगे। सिंगल अपनी रोमांटिक यात्रा शुरू करेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज प्यार में अंतरंगता को बढ़ाने के लिए छोटी सी यात्रा करना लाभदायक रहेगा। सिंगल पुरानी गलतियों से सीख लेकर प्यार के जीवंत रंगों से अपने प्यार की बगिया सजाएंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज संबंध बनाने के लिए बेहतरीन मौके की तलाश में रहेंगे लेकिन सफलता नहीं मिल पाएगी। सिंगल इमोशनल फूल बनकर फिर से पुरानी गलती दोहरा सकते हैं।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी का रोमांटिक पनाहगाह उनकी गिरफ्त से एक पल भी दूर नहीं जाने देगा। सिंगल दूसरों के प्रेम के रंगों से प्रेरणा लेकर अपना खुद का नया मुकाम बनाएंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ शारीरिक ही नहीं बल्कि इमोशनल इंटिमेसी बढ़ेगी। सिंगल क्रश की मोहब्बत के बहाव को झेलने के लिए तैयार रहें, इश्क की गली में एंट्री होगी।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) अगर लाइफ में चाहते हैं रोमांस तो आज कुछ अंतरंग और आरामदायक माहौल बनाने की पहल करें। साथी आपके कायल हो जाएंगे। सिंगल टाइम पास से अधिक कुछ भी नहीं करेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी रोमांस को बरकरार रखने के लिए लव प्लेस में फेरबदल करेंगे, प्यार का तड़का लगेगा। सिंगल किसी अनजान को अपना दिल दे बैठेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज प्यार करने वाले दुनिया को भूलाकर एक-दूसरे में खोए रहेंगे। मैरिड कपल्स को गुड न्यूज मिलेगी। सिंगल अपने अधूरे प्यार के बारे में घरवालों से बात करेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
