Utpanna Ekadashi 2026 Date: 3 दिसंबर की रात से शुरू होगी एकादशी तिथि! जानें उत्पन्ना एकादशी पर व्रत रखने का सही दिन और पारण का समय

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 02:46 PM (IST)

Utpanna Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को भगवान श्री हरि विष्णु की साधना और कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत पवित्र माना गया है। साल भर में कुल 24 एकादशी तिथियां आती हैं, जिनमें से प्रत्येक का अपना विशेष आध्यात्मिक महत्व होता है। मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली उत्पन्ना एकादशी का महत्व सबसे अलग है, क्योंकि इसी दिन देवी एकादशी का प्राकट्य हुआ था।

साल 2026 में उत्पन्ना एकादशी की तारीख को लेकर श्रद्धालुओं के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि व्रत 3 दिसंबर को रखा जाए या 4 दिसंबर को। आइए, पंचांग के अनुसार इसकी सही तिथि, पारण का समय, पूजा विधि और धार्मिक महत्व को विस्तार से समझते हैं।

PunjabKesari Utpanna Ekadashi 2026
3 या 4 दिसंबर: कब है उत्पन्ना एकादशी?
पंचांग की गणना के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 3 दिसंबर 2026 को रात 11:03 बजे होगा। वहीं, इस तिथि की समाप्ति 4 दिसंबर 2026 को रात 11:44 बजे होगी। शास्त्रों के नियम के अनुसार, जिस तिथि में सूर्योदय होता है (उदया तिथि), उसी दिन व्रत का पालन किया जाता है। चूंकि 4 दिसंबर 2026 को सूर्योदय के समय एकादशी तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए उत्पन्ना एकादशी का व्रत 4 दिसंबर को ही रखा जाएगा।

उत्पन्ना एकादशी 2026: पारण का शुभ समय
एकादशी व्रत का पूर्ण फल तभी प्राप्त होता है, जब इसका पारण अगले दिन यानी द्वादशी तिथि को शुभ मुहूर्त में किया जाए।
व्रत की तिथि: 4 दिसंबर 2026 (शुक्रवार)
पारण की तिथि: 5 दिसंबर 2026 (शनिवार)
पारण का शुभ समय: 5 दिसंबर को सुबह 06:59 बजे से 09:04 बजे तक

PunjabKesari Utpanna Ekadashi 2026

Utpanna Ekadashi Puja Vidhi उत्पन्ना एकादशी व्रत विधि
शास्त्रों में कहा गया है कि उत्पन्ना एकादशी के दिन व्रत करने से पूर्वजन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस व्रत में भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। उन्हें पीले फूल, तुलसी पत्र और फल अर्पित कर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। भोजन में सात्त्विक वस्तुएं ग्रहण करें और दूसरों को दान देना अत्यंत पुण्यकारी है। यह एकादशी माता एकादशी के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है इसलिए इस दिन से एकादशी व्रत आरंभ करना अत्यंत शुभ, फलदायी और पाप-नाशक माना जाता है।

प्रातः स्नान कर पीले वस्त्र पहनें।
भगवान विष्णु की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाएं।
तुलसी, फूल और फल अर्पित कर मंत्र जप करें।
पूरे दिन उपवास रखें, जल या फलाहार ग्रहण कर सकते हैं।
अगले दिन पारण समय पर व्रत खोलें और ब्राह्मण को दान दें।

उत्पन्ना एकादशी पर करें ये काम
विधि-विधान के साथ श्री हरि की पूजा और मंत्रों का जाप करें।
भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाएं और पूजा में तुलसी जरूर अर्पित करें।
श्री हरि को प्रसन्न करने के लिए भजन-कीर्तन जरूर करें।  
अपनी क्षमतानुसार गरीबों या जरूरतमंदों को दान करें।
दक्षिणावर्ती शंख में गंगा जल भरकर विष्णु जी का अभिषेक करें।
विष्णु जी को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

उत्पन्ना एकादशी पर न करें ये काम
किसी को अपशब्द नहीं बोलने चाहिए।
गलती से भी तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए।
जिन लोगों ने इस दिन व्रत रखा होता है, उन्हें दोपहर को सोना नहीं चाहिए।
काले रंग और लोहे की चीजों का दान न करें। इसे एकादशी के दिन शुभ नहीं माना जाता है।  
प्याज-लहसुन, मसूर की दाल, गाजर, शलगम और मांस-मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

PunjabKesari Utpanna Ekadashi 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News