आज का राशिफल 22 नवंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2026 - 01:56 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अपने व्यावसायिक संपर्कों का दायरा और अधिक विस्तृत करना जरूरी रहेगा। नए लोगों से संपर्क स्थापित करने और पुराने ग्राहकों के साथ संबंध मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान देंगे। दिन का अधिकतर समय मार्केटिंग, ग्राहकों से बातचीत और रुके हुए पेमेंट की वसूली में व्यतीत होगा।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज किसी नजदीकी व्यक्ति का अनावश्यक हस्तक्षेप कर्मचारियों के बीच मतभेद और गलतफहमियां उत्पन्न करेगा। ऐसी स्थिति में किसी की बातों में आकर तुरंत निर्णय लेने के बजाय सभी पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनें। कर्मचारियों के साथ आपसी तालमेल और अनुशासन बनाए रखने का प्रयास करें, ताकि कामकाज प्रभावित न हो।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। ऑफिस में अपनी फ़ाइलों, दस्तावेजों और जरूरी कागजातों को व्यवस्थित करके रखें। महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के साथ-साथ, समय-समय पर उनकी जांच करते रहें। किसी दस्तावेज के गुम होने या गलत जगह रखे जाने से अनावश्यक परेशानी हो सकती है। व्यवस्थित कार्यप्रणाली और सतर्कता अपनाने से व्यावसायिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकेंगे।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपके व्यक्तित्व की कुछ सकारात्मक खूबियां लोगों के सामने आएंगी और आपके व्यवहार, कार्यशैली तथा विचारों की सराहना होगी। सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पिछले कुछ समय से मन में चल रही किसी दुविधा या बेचैनी से भी राहत मिलेगी। परिस्थितियों में सुधार आने से मानसिक सुकून महसूस करेंगे और आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
उपाय- जौ दूध में धोकर जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज अनावश्यक बाहरी गतिविधियों और बेवजह की भागदौड़ से बचना बेहतर रहेगा। जरूरी कामों के अलावा किसी भी प्रकार की आवाजाही करने से विशेष लाभ मिलने की संभावना कम है, जबकि परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए अपना समय और ऊर्जा महत्वपूर्ण कार्यों में ही लगाएं। किसी भी काम को बिना योजना बनाए करने से बचें और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही निर्णय लें।
उपाय- हरा धनिया, हरी मूंग दाल, पालक, सेब और हरी सब्जियां खाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। अनावश्यक खरीदारी और बेहताशा खर्चों के कारण बजट बिगड़ सकता है। बढ़ते खर्चों का मानसिक शांति पर भी असर पड़ सकता है और चिंता के कारण नींद प्रभावित होगी। इसलिए अपनी जरूरतों के अनुसार ही खर्च करें और आर्थिक अनुशासन बनाए रखें। संतुलित दिनचर्या अपनाने से मानसिक सुकून और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलेगी।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। कुछ प्रतिद्वंद्वी आपके कामकाज में चुनौती पेश कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अपनी मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता पर भरोसा रखें। लगातार प्रयास करते रहने से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। कारोबार में अपनी गुणवत्ता और ग्राहकों के साथ बेहतर संबंधों को प्राथमिकता दें।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी तालमेल बना रहेगा। एक-दूसरे का सहयोग मिलने से पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आसानी होगी। घर का वातावरण भी सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। युवाओं का किसी विपरीत लिंगी मित्र के प्रति बढ़ता आकर्षण आपका ध्यान अपने महत्वपूर्ण लक्ष्यों से भटका सकता है।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। किसी पुराने लेन-देन से जुड़ी रुकी हुई पेमेंट आज प्राप्त होने की सम्भावना है। इसके लिए संबंधित व्यक्ति से संपर्क बनाए रखें और वसूली के प्रयास जारी रखें। इसलिए भावनाओं में बहकर कोई ऐसा कदम न उठाएं, जिससे आपके पारिवारिक या व्यक्तिगत संबंध प्रभावित हों। अपने रिश्तों की मर्यादा बनाए रखें और अपने लक्ष्य तथा जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
