Manikarnika Snan 2026: मणिकर्णिका घाट पर स्वयं महादेव देते हैं मोक्ष का वरदान! जानिए इस बार कब है पवित्र स्नान का शुभ योग

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2026 - 01:29 PM (IST)

Manikarnika Snan 2026: सनातन संस्कृति में काशी को साक्षात मोक्ष की नगरी के रूप में पूजा जाता है। गंगा के तट पर बसे काशी के प्राचीन घाट केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि भारत की अमर आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं। इनमें वाराणसी के सबसे प्रमुख और प्राचीन मणिकर्णिका घाट का स्थान अत्यंत विशिष्ट माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मणिकर्णिका घाट पर गंगा में डुबकी लगाने और देवाधिदेव महादेव का ध्यान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। विशेषकर कार्तिक मास में आयोजित होने वाले इस स्नान का महत्व और भी गुना बढ़ जाता है।

PunjabKesari Manikarnika Snan 2026

मणिकर्णिका स्नान 2026 तिथि और स्नान-पूजा का समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, मणिकर्णिका स्नान प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को संपन्न होता है। वर्ष 2026 में यह पावन तिथि 23 नवंबर, दिन सोमवार को पड़ रही है। इसी शुभ तिथि पर सनातन परंपरा का प्रसिद्ध पर्व वैकुंठ चतुर्दशी भी मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु सूर्योदय से पूर्व या प्रातः काल गंगा के पवित्र जल में स्नान कर भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की पूरे विधि-विधान से पूजा-आराधना करते हैं।

PunjabKesari Manikarnika Snan 2026

मणिकर्णिका घाट कथा
एक कथा के अनुसार यहां पर भगवान विष्णु ने हजारों वर्ष तक इसी घाट पर भगवान शिव की आराधना की थी। विष्णु जी ने शिवजी से वरदान मांगा कि सृष्टि के विनाश के समय भी काशी को नष्ट न किया जाए। भगवान शिव और माता पार्वती विष्णु जी की प्रार्थना से प्रसन्न होकर यहां आए थे। तभी से मान्यता है कि यहां मोक्ष की प्राप्ति होती है। तो वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने शिव-पार्वती के लिए यहां स्नान कुंड का निर्माण किया था।

जिसे लोग अब मणिकर्णिका कुंड के नाम से जानते हैं। स्नान के दौरान माता पार्वती का कर्ण फूल कुंड में गिर गया, जिसे महादेव ने ढूंढ कर निकाला। देवी पार्वती के कर्णफूल के नाम पर इस घाट का नाम मणिकर्णिका हुआ। 

इस घाट की एक और मान्यता है कि यहां भगवान शिव ने देवी सती के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार इसी घाट पर किया था। जिस कारण से इसे महाश्मशान भी कहते हैं। मोक्ष की चाह रखने वाला इंसान जीवन के अंतिम पड़ाव में यहां आने की कामना करता है। 

PunjabKesari Manikarnika Snan 2026

मणिकर्णिका घाट स्नान महत्व
धार्मिक शास्त्रों में किए गए वर्णन के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन मणिकर्णिका घाट पर स्नान करने वाले जातक को पापों से मुक्ति मिलती है। मणिकर्णिका घाट काशी में स्थित है। माना जाता है कार्तिक मास में इसके स्नान का सर्वाधिक महत्व होता है। काशी में गंगा नदी तट पर स्थित यह असल में एक श्मशान घाट है, जिसे तीर्थ माना जाता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि यहां की चिता की आग कभी शांत नहीं होती। प्रत्येक दिन यहां 300 से भी अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। लोक मत है कि यहां अंतिम संस्कार होने वाला प्रत्येक व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त होता है।  

इस घाट पर विशेष रूप से चैत्र नवरात्री की अष्टमी के दिन वैश्याओं का विशेष नृत्य का कार्यक्रम होता है। इसके बारे में मत है क ऐसा करने से उन्हें इस तरह के जीवन से मुक्ति मिलती है। 

इसके अतिरिक्त मणिकर्णिका घाट पर प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह की एकादशी के दिन चिता की राख से होली खेली जाती है। माना जाता है कि इस दिन शिव के रूप विश्वनाथन बाबा, अपनी पत्नी पार्वती जी का गौना कराकर अपने देश लौटे थे। जब इनकी डोली यहां से गुजरती है तो सभी अघोरी बाबा लोग नाच गाने, रंगों से इनका स्वागत करते हैं। 

PunjabKesari Manikarnika Snan 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News