Dera Beas head Baba Gurinder Singh Dhillon: परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2026 - 01:42 PM (IST)

जालंधर (महेश): डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी शुक्रवार सुबह विशेष रूप से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह के घर दशमेश एवेन्यू मिट्ठापुर पहुंचे और उनसे और उनके परिवार से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। 

परगट सिंह ने बताया कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने उनके परिवार को आशीर्वाद दिया और पंजाब के लिए चढ़दी कला के लिए लगातार काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिन पहले भी डेरा ब्यास पहुंचे थे और बाबा जी का आशीर्वाद लिया था। इस मौके पर परगट सिंह की पत्नी बरिंदर प्रीत कौर, शाहकोट के विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, कुलजीत सिंह हेयर भी मौजूद थे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News