Dera Beas: सुशील रिंकू व पारिवारिक सदस्यों ने लिया बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आशीर्वाद

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2026 - 10:27 AM (IST)

जालंधर (गुलशन): राधास्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों शुक्रवार सुबह जालंधर पहुंचे। बाबा जी जालंधर के बस्ती दानिशमंदां में पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू के निवास पर पहुंचे, जहां उनके पारिवारिक सदस्यों ने बाबा जी का स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद लिया। 

इस मौके पर उनके घर पर बड़ी संख्या में संगत भी मौजूद थी। सुशील रिंकू और उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुनीता रिंकू ने कहा कि बाबा जी का उनके घर आना बड़े सौभाग्य की बात है। इसके उपरांत वह दोपहर करीब 12.15 बजे डेरा ब्यास के लिए रवाना हो गए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News