Kartik Pradosh Vrat: 22 नवंबर को है कार्तिक का आखिरी रवि प्रदोष व्रत, शिव पूजा के लिए मिलेंगे सिर्फ 2 घंटे 11 मिनट, जानें शुभ मुहूर्त और दुर्लभ योग

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2026 - 09:21 AM (IST)

Kartik Pradosh Vrat 2026: कार्तिक मास का समापन निकट है और इस पवित्र महीने का अंतिम प्रदोष व्रत 22 नवंबर 2026 को रखा जाएगा। रविवार के दिन पड़ने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रवि प्रदोष का व्रत रखने से आरोग्य, यश, और सूर्य देव के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस बार का रवि प्रदोष व्रत बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। हालांकि, श्रद्धालुओं को पूजा के समय का विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि शिव पूजा के लिए केवल 2 घंटे 11 मिनट का ही अत्यंत शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है।

PunjabKesari Kartik Pradosh Vrat

 Kartik Ravi Pradosh Vrat Shubh Muhurat कार्तिक रवि प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त
प्रदोष व्रत में महादेव की पूजा संध्या काल (सूर्यास्त के समय) में की जाती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार व्रत तिथि 22 नवंबर 2026 रविवार को है। शुभ मुहूर्त शाम 5:25 बजे से रात 8:06 बजे तक रहेगा। संध्या के समय केवल 2 घंटे 11 मिनट की अवधि इस निश्चित समयावधि में पूजा संपन्न करना फलदायी माना गया है। रवि प्रदोष का व्रत विशेष रूप से अच्छी सेहत और ऊर्जावान जीवन के लिए फलदायी माना जाता है।

सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवि योग रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग में की गई पूजा और धार्मिक कार्य सिद्ध होते हैं तथा सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। रवि योग सूर्य देव से संबंधित योग है। इस दौरान पूजा करने से मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती है।

ध्यान दें: यदि पूजा के इस सीमित समय में चूक हो जाती है, तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा का पूर्ण फल प्राप्त करने में बाधा आ सकती है।

PunjabKesari Kartik Pradosh Vrat

Significance of Ravi Pradosh Vrat रवि प्रदोष व्रत महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर रविवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ता है तो कई गुना ज्यादा शुभ माना जाता है बल्कि कहा जाता है इस दिन व्रत करने से जातक को सैकड़ो गुना अधिक फल प्राप्त होता है। हिंदू धर्म के शास्त्रों में कहा गया है कि महाशिवरात्रि व सावन का व्रत करने से जो फल प्राप्त होता है वही फल रविवारीय प्रदोष व्रत रखने से प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शिव जी की पूजा के लिए सबसे उत्तम व पावन समय प्रदोष काल होता है। दिन के अंत और रात्रि के आगमन के बीच के समय को प्रदोष काल कहा जाता है। जो भी जातक इस अवधि में शिव जी की पूजा करता है उसे फल अनंत गुना बढ़ता है व उस साधक की हर इच्छा पूरी होती है।

‘प्रदोष स्तोत्र’ में कहा गया है- अगर दरिद्र व्यक्ति प्रदोष काल में भगवान गौरीशंकर की आराधना करता है तो वह धनी हो जाता है, दीर्घायु प्राप्त होती है, सदैव निरोग रहता है एवं राजकोष की वृद्धि होती है।

PunjabKesari Kartik Pradosh Vrat

Pradosh vrat puja vidhi इस विधि से प्रदोष काल में शिव पूजा
सूर्यास्त के 15 मिनट पहले स्नान कर धुले हुए सफ़ेद वस्त्र पहनकर- शिवजी को शुद्ध जल से फिर पंचामृत से स्नान कराएं, पुन: शुद्ध जल से स्नान कराकर, वस्त्र, यज्ञोपवीत, चंदन, अक्षत, इत्र, अबीर-गुलाल अर्पित करें। मंदार, कमल, कनेर, धतूरा, गुलाब के फूल व बेलपत्र चढ़ाएं, इसके बाद धूप, दीप, नैवेद्य, ताम्बूल व दक्षिणा चढ़ाकर आरती के बाद पुष्पांजलि समर्पित करें।

Shiva Prathana Mantra शिव प्रार्थना मंत्र-
‘भवाय भवनाशाय महादेवाय धीमते।
रुद्राय नीलकण्ठाय शर्वाय शशिमौलिने।।
उग्रायोग्राघ नाशाय भीमाय भयहारिणे।
ईशानाय नमस्तुभ्यं पशूनां पतये नम:।।

पूजन के बाद रुद्राक्ष की माला से 108 बार ॐ नमः शिवाय का जप करें।

PunjabKesari Kartik Pradosh Vrat

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News