Aaj Ka Good Luck (22nd November 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2026 - 01:36 AM (IST)

मेष-  कारोबार को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। करियर भी मध्यम रहेगा। किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें। पूर्व दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे।
उपाय-  लक्ष्मी माता की पूजा करें।

वृष- आज जीवनसाथी के साथ करियर के नए अवसर मिलेंगे। मांगलिक कार्यों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे और चेहरे पर मुस्कान खिली रहेगी।
उपाय- धार्मिक कामों में सेवा करें।

मिथुन- व्यवसाय-व्यापार कर रहे लोगों को कोई अच्छी खुशखबरी मिलने वाली है। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं।
उपाय- सूर्य देव को प्रणाम करें।

कर्क-  अपनी जॉब को लेकर चिंता बनी रहेगी, लेकिन आज आपको नए जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा।
उपाय-  भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

सिंह- राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। सेहत के मामले में समय बहुत उत्तम रहने वाला है।
उपाय-  हनुमान जी को पान का भोग लगाएं।

कन्या- भाई-बहन के बीच प्रेम-प्यार बना रहेगा।  छात्रों का मन परीक्षाओं को लेकर कुछ परेशान रहेगा।  शारीरिक सेहत सही रहेगी लेकिन मानसिक सेहत का भी खास ध्यान रखें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

तुला-  आज का दिन बहुत उत्तम रहने वाला है। ऑफिस में सभी आपके अच्छे कामों की तारीफ करेंगे। युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।  
उपाय- कन्याओं को भोजन कराएं।

वृश्चिक- आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है। छात्र अपने करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला कर सकते हैं। घर में आए रिश्ते को लेकर परिवार वालों से बातचीत करेंगे। 
उपाय- गणेश जी को हरी दाल अर्पित करें।

धनु-  आज का दिन बेहतरीन है। दिन आपके फेवर में रहेगा। पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमी खत्म हो सकती है।  स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत पर ही सफलता मिलेगी।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र पहनें।

मकर- आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपका काम आपको तरक्की दिलाएगा। रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे
उपाय- मां दुर्गा को प्रणाम करें।

कुंभ-  आज किस्मत का सितारा बुलंदी पर है। इस राशि के डॉक्टरों के लिए शुभ समय है। सम्मान मिलने का योग है। 
उपाय-  आज कुत्ते को रोटी खिलाएं।  

मीन- ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। धार्मिक काम में दान देंगे। आपके शत्रु परास्त होंगे। कोई चाहकर भी आपका बुरा नहीं कर पाएगा। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें।
उपाय- घर में नमक के साथ पौंछा लगाएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News