आज का राशिफल- 22 नवंबर 2026
punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2026 - 01:05 AM (IST)
आज का पंचांग- आज दिन है रविवार का, दिनांक 22 नवंबर 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास कार्तिक तिथि त्रयोदशी नक्षत्र अश्विनी रहेगा, आज का योग है व्यतीपात और करण कौलव। आज के खास दिन पर सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे और चंद्र मेष राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा शाम 04 बजकर 04 मिनट से शाम 05 बजकर 23 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक। आज का दिशाशूल पश्चिम की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पश्चिम दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
आज का महा उपाय- ओम घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकती है। घर से जुड़े खर्च बढ़ते नज़र आ सकते हैं। प्रेमी से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापार में भी स्थिति बेहतर होती हुई नज़र आ सकती है। हल्का बुखार परेशान कर सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े कामों में मन लग सकता है। युवाओं को कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। प्रेमी से अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। माताजी के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। व्यापार में नए लोग जुड़ सकते हैं, जिसका फायदा आने वाले समय में हो सकता है। घर में किसी खुशी के चलते छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। गले में दर्द या खराश हो सकती है, गर्म चीज़ों का सेवन करें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। जो युवा लंबे समय से काम की तलाश में हैं उन्हें अच्छी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकता है। पहले से निवेश किए गए पैसे वापस मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने से रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। करियर के प्रति चिंतित हैं तो किसी अनुभवी का मार्गदर्शन मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बड़े भाई-बहन के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सिंगल जातक किसी को पहली ही नज़र में अपना दिल दे बैठेंगे। आय के नए साधन बन सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। कामकाज में गलती हो जाए तो परेशान होने की जगह उसे ठीक करने पर ध्यान दें। दोस्तों से मुलाकात मन को प्रसन्न रखेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। तेज़ मसालेदार खाने से परहेज़ करना आपके लिए अच्छा रहेगा, नहीं तो पेट में जलन की समस्या हो सकती है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। जो युवा खुद का बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें परिवार का सहयोग मिल सकता है। किसी को पसंद करते हैं तो उन्हें अपने दिल की बात कह सकते हैं। ठंडी चीज़ों के सेवन से बचें नहीं तो गला खराब हो सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ हो सकता है। मानसिक शांति के लिए अपनी पसंद का काम कर सकते हैं। घर से जुड़ी वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। सेहत पहले से बेहतर महसूस हो सकती है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ संभव है। थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में काम के दूसरे हिस्सों की जिम्मेदारी भी संभालनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से अपने मन की बात कर सकते हैं। बच्चे कुछ नया सीखने की मांग कर सकते हैं। घर के बड़ों की सेहत का ख्याल रखें।
