Pakistan news: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मंदिर में तोड़फोड़, 1 गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 08:12 AM (IST)
कराची (एजैंसी): पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के नागरपारकर इलाके के राठी गांव में एक मंदिर में तोड़फोड़ करने के शक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात माता जोग माया मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आने के बाद उस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद एन.जी.ओ. के चेयरमैन शिव काची ने कहा कि आज सुबह जब मंदिर की देखभाल करने वाले व्यक्ति की नींद खुली, तो उसने देखा कि कुछ मूर्तियां तोड़ी और खंडित की गई थीं। उसने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। काची ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के मुख्य संदिग्ध के तौर पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
