Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के भाव, इतना सस्ता हुआ सोना

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 12:57 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः लगातार बढ़ रही सोने-चांदी की कीमतों में आज ब्रेक लगा है। सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरूआत नरम रही। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72,150 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 82,350 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही।

क्या हैं गोल्ड के भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी सोमवार को 5 जून 2024 की डिलीवरी वाला सोना 656 रुपए की गिरावट के साथ 72,150 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। सोने में आज सुबह से गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 668 रुपए सस्ता होकर 72,093 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

क्या है चांदी की कीमत

एमसीएक्स पर आज 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 1286 रुपए की गिरावट के साथ 82,221 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 5 जुलाई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 1196 रुपए सस्ती होकर 83,950 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

सोने-चांदी के वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 1.30 फीसदी या 31.40 डॉलर की गिरावट के साथ 2,382.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय तेजी के साथ 2,368.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 2.69 फीसदी या 0.78 डॉलर की गिरावट के साथ 28.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 27.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News