Gold Price Down: गोल्ड खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, औंधे मुंह गिरा सोने का भाव

punjabkesari.in Monday, May 12, 2025 - 10:08 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार (12 मई) को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोने की कीमत 2.58 फीसदी की गिरावट के साथ 94,025 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 0.50 फीसदी लुढ़क कर 96,241 रुपए प्रति किग्रा पर है।

श्रीनगर में आज सोने का भाव

श्रीनगर में आज 18 कैरेट 1 ग्राम सोने का भाव 7,267 रुपए है। जबकि 22 कैरेट 1 ग्राम गोल्ड का रेट 8,882 रुपए है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड का दाम 9,689 रुपए प्रति ग्राम है। जबकि 10 ग्राम सोने का भाव 97,890 रुपए है।

नोएडा में सोने-चांदी का भाव कीमत  

नोएडा में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹9,703 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹8,895 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹7,278 प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है। चांदी की कीमत 98.90 रुपए प्रति ग्राम और 98,900 रुपए प्रति किलोग्राम है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News