Gold Silver Hike: 3,170 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी में भी ₹2303 का उछाल

punjabkesari.in Saturday, May 24, 2025 - 11:49 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज़ी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 17 मई (शनिवार) को सोने का दाम ₹92,301 प्रति 10 ग्राम था, जो 24 मई को बढ़कर ₹95,471 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया यानी एक सप्ताह में सोना ₹3,170 महंगा हो गया।

वहीं, चांदी की कीमत भी चढ़ी है। 17 मई को चांदी ₹94,606 प्रति किलोग्राम थी, जो अब बढ़कर ₹96,909 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है यानी इस हफ्ते चांदी की कीमत में ₹2,303 की बढ़त दर्ज की गई।

गौरतलब है कि इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 28 मार्च को ₹1,00,934 प्रति किलोग्राम का अब तक का सर्वोच्च स्तर (ऑल टाइम हाई) छू लिया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 900,50 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,230 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,080 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 98,080 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,080 रुपए है।

इस साल अब तक सोने में ₹19,309 और चांदी में ₹10,892 की बढ़त

2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। 1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर ₹95,471 हो गया है यानी इस साल अब तक सोना ₹19,309 महंगा हो चुका है।

वहीं, चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी देखी गई है। यह साल की शुरुआत में ₹86,017 प्रति किलोग्राम थी, जो अब ₹96,909 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है यानी चांदी ₹10,892 महंगी हुई है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News