22 मई को महंगा हुआ सोना या गिर गए भाव? Gold Jewellery खरीदने से पहले चेक करें रेट

punjabkesari.in Thursday, May 22, 2025 - 10:09 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार (22 मई) को सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखा गया है। MCX पर सोना (Gold Price) 96,260 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी (Silver Price) की बात करें ते यह एक लाख के लेवलतक पहुंचने वाली है, यानि अब चांदी का भाव 99,192 रुपए प्रति किग्रा पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी है।

झारखंड में सोना चांदी के रेट

झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 91,100 रुपए और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 95,660 रुपए है जबकि चांदी 1,11,000 रुपये प्रति किलो है।

बोकारो में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ,91,000 रुपए प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोने का भाव 95,600 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 97,000 रुपये प्रति किलो है।

जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,100 रुपए, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम 96,800 रुपए और चांदी 1,02,000 रुपए प्रति किलो है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News