Weekly Good Luck (12.10.2026 से 18.10.2026): जानें, इस हफ्ते क्या है आपका Lucky Charm

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 10:45 AM (IST)

मेष- इस वीक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। बीते दिनों की यादें भावुक करेंगी। तन-मन प्रफुल्लित रहेगा। बिज़नेस पार्टनर की मदद से बहुत बड़ा मुनाफा होने वाला है। नई प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने पर विचार करेंगे। किसी भी मामले को हल्के में न लें। कोई अज्ञात शत्रु मित्र के भेस में आप पर वार कर सकता है। सेहत को लेकर भी अपना खास ध्यान रखें।
क्या करें: लाल रंग का तिलक लगाएं।
क्या न करें: स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें।
शुभ रंग: लाल

वृष- इस वीक आप नए बिज़नेस प्लॉन पर काम शुरु करेंगे तो बिना किसी बाधा के सफलता प्राप्त होगी। वर्क प्लेस पर काम का लोड बढ़ेगा लेकिन धन की आवक भी बढ़ेगी। फैमिली से रिलेटेड कुछ टेन्शन हो सकती है लेकिन दिल पर कोई बात न लें। किसी के जीवन में अधिक हस्तक्षेप करने अथवा ताका-झांकी करने से बचें। अपनी इज्जत अपने हाथ होती है, इस बात का ध्यान रखें। अपनी गाड़ी की सर्विसिंग समय पर करवाएं।
क्या करें: मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
क्या न करें: बीमे-टैक्स से जुड़ा काम न करें।
शुभ रंग: हरा

मिथुन- इस वीक किस्मत का भरपूर साथ आपको मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े-बुजुर्गों का आदर करें। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। सभी काम बनेंगे। करियर के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होने के चांस हैं।  वैवाहिक जीवन में समरसता बढ़ेगी। सेहत में अच्छे बदलाव आएंगे। खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। 
क्या करें: सभी के साथ प्रेम से बात करें।
क्या न करें: सोच पर नकारात्मकता को हावी न होने दें।
शुभ रंग: क्रीम

कर्क- इस वीक किए गए इन्वेस्टमेंट से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। डेटिंग के लिए अच्छा सप्ताह है। जॉब में आपकी तारीफ होगी। घर में बिजली का कोई सामान ख़राब हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। बच्चे पढ़ने में रूचि लेंगे। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। तनाव संभव है। बच्चों की तरफ से चिन्ता ख़त्म होगी। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। कोई भी काम समय से और पूरी जिम्मेदारी से करें।
क्या करें: दोस्तों के साथ वक्त बिताएं।
क्या न करें: विवाद में न उलझें।
शुभ रंग: सुनहरा

सिंह- इस वीक आप जमीन-जायदाद में निवेश कर सकते हैं। भविष्य में मोटी कमाई होगी। बिज़नेस की स्थिति अच्छी बनी रहेगी, सावधान रहकर किसी भी कागज पर साइन करें। नौकरों के भरोसे न रहें। अपने पर्सनल काम की जानकारी अपने अतिरिक्त किसी को न दें। दोस्तों से सपोर्ट मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
क्या करें: परिवार को समय और ध्यान दें।
क्या न करें: गैरजिम्मेदाराना काम न करें।
शुभ रंग: हरा

कन्या- इस वीक किसी मसले को लेकर आप और आपके जीवनसाथी में असहमति हो सकती है। जिसे लेकर घर में महाभारत होने के चांस हैं। बेहतर होगा ठंडे मन से विचार करें। कोई जरूरी काम पूरा होने में समय लग सकता है, धैर्य बनाए रखें। जल्दी आपकी इच्छा के अनुसार सभी काम होने लगेंगे। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आर्थिक उतार-चढ़ाव और करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
क्या करें: अपने जज्वात पर काबू रखें।
क्या न करें: तल्ख़ टिप्पणी न करें।
शुभ रंग: गुलाबी

तुला- इस सप्ताह सुख का भाव बना रहेगा। आपके जीवन में सुख-समृद्धि का प्रवेश होगा। अगर मकान या वाहन खरीदना चाहते हैं तो सितारे आपके पक्ष में हैं। करियर के क्षेत्र में बेहतरीन बदलाव दिख सकते हैं। पेंडिंग वर्क पूरे कर लेंगे। बिज़नेसमैन को संभल कर आगे बढ़ना होगा। इस राशि के बुजुर्गों को अपने बच्चों से प्यार और सम्मान मिलेगा। छोटे बच्चों को मिठाई खिलाएं। आपका सुख-सौभाग्य बढ़ेगा।
क्या करें: गोपी चंदन का तिलक लगाएं।
क्या करें: नोंक-झोंक को टालें।
शुभ रंग: मरून

वृश्चिक- इस वीक अपने कर्म अच्छे रखें। राहें खुद ब खुद बनती जाएंगी। कारोबारियों की योजनाएं सफल होंगी। जो लोग अपना बिजनेस शुरू करना चाहते थे उनका स्टार्टअप अच्छा रहेगा। धन के नए स्रोत मिलने से आर्थिक उन्नति हो सकती है। विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। घर के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। 
क्या करें: पूजा-पाठ पर ध्यान दें।
क्या न करें: शराब न पीएं।
शुभ रंग: पीला

धनु- इस वीक अपने ज्यादातर शौक पूरे कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं। करियर के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। आमदनी बढ़ सकती है। मनचाही जगह पर ट्रासंफर होगा। जिससे आपकी तरक्की के द्वार खुलेंगे। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं उनको अच्छा रिटर्न मिलने के आसार हैं। बड़े भाई-बहनों के सहयोग से आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। 
क्या करें: खर्चे बढ़ सकते हैं।
क्या न करें: तेज वाहन न चलाएं।
शुभ रंग: सफेद

मकर- इस वीक मन घूमने को करेगा। कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। साझेदारी के कार्यों में दिक्कतें आ सकती हैं। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ शुभ होने वाला है। साथी से किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी होगी लेकिन धन मंगल कामों में खर्च होने से संतोष रहेगा।
क्या करें: जिंदादिली और गर्मजोशी से रहें।
क्या न करें: दिक्कतों से दिल छोटा न करें।
शुभ रंग: नीला

कुंभ- इस सप्ताह भाग्य और परिवार का साथ मिलेगा। आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। कुछ मामलों को लेकर मन में अस्पष्टता भी हो सकती है। कई दिनों से अटके या रुके हुए काम इस वीक भी अधूरे रह सकते हैं। घबराएं नहीं जल्दी ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। मानसिक शांति मिलेगी। ओवर कॉन्फिडेंस के कारण नुकसान भी हो सकता है। आपके नए दोस्त भी बनेंगे। जो जीवन भर आपका साथ देंगे।  
क्या करें: गुस्सा विवाद की वजह बन सकता है।
क्या न करें: किसी के साथ जरूरत से जल्दी दोस्ती न करें।
शुभ रंग: आसमानी

मीन- इस सप्ताह बिना किसी अनुभवी की सलाह के कोई बड़ा फैसला न लें। किसी के बहकावे में आकर जल्दबाजी में निवेश करने से बचें।रोजमर्रा के खर्चों को व्यर्थ में बढ़ने न दें। बजट डगमगाने से परिवार में समस्याएं पैदा होंगी। कोई भी काम सोच-समझ कर करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
क्या करें: बागबानी करें।
क्या न करें: बड़ों के साथ ठिठोली न करें।
शुभ रंग: पीला

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News