Guru Nanak Dev Jayanti: ‘मेयर ममदानी’ ने सिख समुदाय के साथ मनाया गुरुपर्व

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 01:52 PM (IST)

न्यूयार्क (इंट.): न्यूयार्क सिटी के मेयर ममदानी शहर के अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक समुदायों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। हाल ही में दीवाली और गुरुपर्व के कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी, न्यूयार्क की दक्षिण एशियाई आबादी के साथ उनके जुड़ाव को दर्शाती है।

हाल ही में लगी चोट भी ममदानी को गुरु नानक देव जी की जयंती पर सिख समुदाय के जश्न में शामिल होने से नहीं रोक पाई। मेयर गुरुपर्व के कार्यक्रम में शामिल हुए। मेयर का पद संभालने के बाद यह उनका इस तरह का पहला कार्यक्रम था। 19 नवम्बर को सिटी हॉल प्रैस कॉर्प्स के सदस्यों के साथ एक दोस्ताना फुटबॉल मैच के दौरान, ममदानी के पैर की नस (अकिलीस टेंडन) फट गई थी। 

इस वजह से उन्हें मैडीकल वॉकिंग बूट पहनना पड़ा और बैसाखियों का सहारा लेना पड़ा। इसी हालत में वह क्वींस के रिचमंड हिल स्थित ‘गुरुद्वारा साहिब बाबा मक्खन शाह लुभाना सैंटर’ पहुंचे। इस कार्यक्रम के दौरान, उन्हें ‘सिख कल्चरल सोसायटी’ की ओर से ‘अवार्ड ऑफ ऑनर’ (सम्मान पुरस्कार) भी दिया गया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News