Vastu Tips for Shop & Business: दुकान या बिजनेस शुरू करने से पहले जांच लें ये वास्तु नियम, थोड़ी सी चूक से लाभ की जगह बढ़ सकता है व्यय!
punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2026 - 01:39 PM (IST)
Vastu Tips for Shop & Business: नया व्यवसाय या दुकान खोलना हर व्यक्ति के जीवन का एक अहम फैसला होता है क्योंकि यही उसकी आय का मुख्य साधन और परिवार के भरण-पोषण का आधार बनता है। क्या आप जानते हैं कि भवन का निर्माण यदि वास्तु के अनुरूप न हो, तो जी-तोड़ मेहनत के बावजूद लाभ की अपेक्षा व्यय अधिक हो सकता है और व्यापार में अड़चनें आ सकती हैं? इस खास लेख में जानिए कि व्यावसायिक भवन के चयन से लेकर ईशान, आग्नेय और नैर्ऋत्य कोण की सही व्यवस्था तक कौन-कौन से वास्तु नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि आपके व्यापार में हमेशा शुभ फल और आय की अधिकता बनी रहे।

दुकान या व्यवसाय के लिए चयनित भवन के ईशान कोण को खाली एवं स्वच्छ रखें।
जल संबंधी कार्य ईशान कोण में अथवा उत्तर-पूर्व दिशा में करें।
पूजा का स्थान ईशान कोण में बनाएं। उत्तर अथवा पूर्व दिशा में भी कर सकते हैं।
भारी सामान ईशान कोण में कतई न रखें। कार्टन आदि दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
दुकान में अलमारी, शोकेस, फर्नीचर आदि दक्षिण या पश्चिम दीवार की ओर बनवा सकते हैं। यदि संभव न हो तो नैर्ऋत्य कोण में भी बनवा सकते हैं पूर्व और उत्तर क्षेत्र ग्राहकों के आने-जाने के लिए रखें।
दुकान में माल का भंडारण दक्षिण, पश्चिम दिशा में ही करें। संभव न हो तो नैर्ऋत्य कोण में भी कर सकते हैं।

दुकान के अंदर बिजली का मीटर स्विच बोर्ड आदि आग्रेय कोण में रहना लाभदायक है।
दुकान, दफ्तर के सामने द्वार वेध नहीं होना चाहिए अर्थात सामने खम्भा, सीढ़ी, बिजली के पोल और पेड़ आदि नहीं होने चाहिएं जहां तक संभव हो इससे बचना चाहिए।
दुकान में सीढ़िया ईशान कोण को छोड़कर बनवानी चाहिएं।
पानी का पात्र ईशान कोण में रखना शुभ होता है।
दुकान के मालिक या व्यवस्थापक को नैर्ऋत्य कोण में पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके बैठना चाहिए।
माल का स्टॉक पश्चिम, दक्षिण या नैर्ऋत्य कोण में करना चाहिए।

