Aaj Ka Good Luck (25th November 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 01:58 AM (IST)

मेष- ज्यादा से ज्यादा समय घर के सदस्यों के साथ बिताएंगे। जीवनसाथी के सेहत की चिंता सताएगी। युवाओं की छोटी सी गलती उन पर ही भारी पड़ सकती है। 
उपाय-  हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष-  आज अटके हुए कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। व्यापार के काम को पूरा करने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। 
उपाय-  गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।

मिथुन- जीवन में छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें भी जॉब मिलने की सम्भावना है।
उपाय-  तितली की तस्वीर या खिलौना किसी गरीब बच्चे को उपहार में दें l

कर्क- कार्यक्षेत्र में रुका हुआ कार्य पूरा हो जाएगा। इसके अलावा नौकरी परिवर्तन के भी योग बनते हैं। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वो भी वापिस मिल सकता है।
उपाय- बासी खाना न खाएं l

सिंह- आज का दिन यादगार रहेगा। सितारे आपके साथ हैं। कोई बड़ी सफलता और लाभ मिलने के योग हैं। आर्थिक हालात पहले से बेहतर होंगे।
उपाय-  गणेश जी को हरी दाल अर्पित करें।

कन्या- आज सारा दिन खूब एन्जॉय करेंगे। ध्यान रखें, किसी के काम में हस्तक्षेप न करें नहीं तो नाम ख़राब होगा l काम के सिलसिले में आउट ऑफ स्टेशन जा सकते हैं।
उपाय-  खटिया पर सोएं, जमीन पर नहीं।

तुला-  आज का दिन नया काम शुरू करने के लिए बहुत बेहतर है। घर से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला किसी बड़े की मनमर्जी में बिना न लें। सिर का दर्द आपको परेशान कर देगा। 
उपाय-  रुमाल में 2 काली मिर्च बांध कर अपने पास रखें।

वृश्चिक- आज दिल की बात, किसी अपने से शेयर करें। परिवार हर काम में सहयोग और साथ देगा। रुपए-पैसों के मामले में विशेष सावधानी रखें, खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय-  हरे रंग के वस्त्र पहनें।

धनु-  पार्टनर के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे। छात्रों का रुझान पढ़ाई के अलावा धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। सेहत के लिहाज से यह दिन शुभ संकेत दे रहा है।
उपाय- श्रीराधाकृष्ण की फोटो मंदिर में चढ़ाएं l

मकर- परिवार वालों के साथ कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं। संतान की और से जो चिंता चल रही थी वो भी दूर होती हुई नजर आएगी।
उपाय- आज नीले रंग का प्रयोग अधिक से अधिक करें।

कुंभ- आज किसी खास से अनबन हो सकती है। कोशिश करें किसी भी तरह की बहस से दूर रहेंl कई महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। काम के सिलसिले में कई बाहर जा सकते हैं।
उपाय- युवा वर्ग को करियर से जुड़ी कोई नई खुशखबरी मिलने की सम्भावना है।

मीन-  आज कोई बुरी खबर मिल सकती है। किसी अपने से ही चोट मिलेगी। संयम और शांति से काम लें। रात होने तक सब नार्मल हो जाएगा। मनचाही यात्रा का अवसर मिलेगा।  
उपाय-  घर में नमक के साथ पौंछा लगाएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News