Jhulelal Mandir Keshavpuram: केशवपुरम के झूलेलाल मंदिर में लगी आग, दो लोगों को सुरक्षित निकाला
punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 01:13 PM (IST)
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): केशवपुरम स्थित झूलेलाल मंदिर में मंगलवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर रखे गद्दों में लगी थी। इस दौरान मंदिर की पहली मंजिल पर दो लोग फंस गए। सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो वाटर बाउजर, दो वाटर टेंडर और एक क्यूआरवी मौके पर भेजी गई। आग के भूतल पर रखे गद्दों में आग लगी थी।
