Tarot Card Rashifal (25th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 01:44 AM (IST)

मेष- आज का दिन आपके लिए कारोबार में बहुत बड़ा लाभ लेकर आने वाला है। जो लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो समय बहुत अच्छा है। सिंगल को शादी के लिए मनपसंद प्रस्ताव मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृष- आज संपत्ति संबंधित मामले में चुप रहना बेहतर रहेगा। कुछ विरोधी आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश करेंगे। किसी की बहस में पड़ने से बचें। बहन के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।  सेहत ठीक रहेगी।  

मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। घर के बड़े किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रॉपर्टी का व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क- आज किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। बेवजह किसी से विवाद करने से बचें। संतान को तरक्की मिलने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। अचानक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। उल्टी और अपच की तकलीफ रहेगी।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी सौंपी जा सकती है। इस राशि के छात्रों को विदेश जाने का सुनहरी मौका मिल सकता है।

कन्या- आज कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कुछ चिंता से घिरे रहेंगे। साथी के व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। घर में किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन करने में लगे रहेंगे। संतान पक्ष की तरफ से चौंकाने वाली खबर मिलेगी।

तुला- आज मिथुन राशि वाले जिस भी काम को शुरू करेंगे, वह समय से पूरा हो जाएगा। संतान के करियर को लेकर उनके गुरुजनों से बात करेंगे। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बनाएंगे। मन को शांत रखने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए नया बदलाव लेकर आने वाला है। घर में किसी मांगलिक कार्य होने के कारण परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। भूमि-भवन के मामले में फैसला हक मे आने से राहत की सांस लेंगे। सेहत ठीक रहेगी। 

धनु- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार से जुड़ी यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इस राशि के अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मन की शांति के लिए मेडिटेशन करेंगे।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। घर के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। लव लाइफ में पहले से मधुरता बनी रहेगी। पिता का साथ मिलने से ऑफिस का कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा।

कुंभ- आज किसी व्यक्ति की मदद करेंगे जिससे पूरा दिन आपके अंदर पॉजिटिविटी बनी रहेगी। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने की संभावना है।

मीन- आज नौकरीपेशा लोगों को अपने जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। किसी डील को फाइनल करने से पहले किसी की सलाह जरुर लें। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। सेहत थोड़ी सी नरम रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News