‘दीपथून’ विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर एक बार दीप जलाने की मिली अनुमति

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2026 - 11:47 AM (IST)

नई दिल्ली (एजैंसी): तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने की परंपरा को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार को एक अहम फैसला सुनाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतरिम व्यवस्था के तहत, 24 नवम्बर 2026 को तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर मौजूद पत्थर के खंभे, जिसे ‘दीपाथून’ कहा जाता है, वहां पारंपरिक ‘कार्तिगई दीपम’ जलाने की अनुमति दे दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह अंतरिम अनुमति ऐसे समय में दी है जब पहाड़ी के मालिकाना हक और अनुष्ठान की जगह को लेकर हिंदू श्रद्धालुओं और ‘हजरत सुल्तान सिकंदर बादशाह औलिया दरगाह’ के बीच विवाद चल रहा है।

जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बैंच ने दीप जलाने की अनुमति के साथ ही मद्रास हाई कोर्ट के उस फैसले के कुछ हिस्सों पर रोक लगा दी है, जिसमें ‘दीपाथून’ पर दीप जलाने की परंपरा को फिर से शुरू करने के निर्देश को सही ठहराया गया था।

सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला गुरुवार को दरगाह की ओर से दी गई दलीलों के बाद सामने आया है। दरगाह ने पूरी पहाड़ी पर अपना मालिकाना हक जताया और पत्थर के खंभे पर दीप जलाने की मांग का विरोध किया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News