नेम प्लेट पर ‘वंदे मातरम’ लिखा देख इमाम ने निकाह पढ़ाने से किया इन्कार, पुलिस ने आरोपी इमाम को हिरासत में लिया

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2026 - 11:28 AM (IST)

शाहजहांपुर (एजैंसी): उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक मकान की नेम प्लेट पर ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ लिखा होने के कारण इमाम ने कथित तौर पर युवती का निकाह पढ़ाने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी इमाम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रोजा थाना क्षेत्र निवासी मोनिस भगत की बहन का निकाह 15 नवंबर को होना था। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद मस्जिद में रहने वाले इमाम सुरखान को निकाह पढ़ाने के लिए बुलाया गया। 

आरोप है कि घर की नेम प्लेट पर ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ लिखा देखकर उन्होंने निकाह पढ़ाने से मना कर दिया। परिजनों ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। इसके बाद दूसरे इमाम शफीक खान ने निकाह पढ़ाया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News