Radha Soami Satsang Dera Beas: डेरा ब्यास में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों कल फरमाएंगे सत्संग
punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2026 - 10:57 AM (IST)
जालंधर (गुलशन): राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास की संगत के लिए खुशी भरी खबर है कि डेरा ब्यास में 21 और 22 नवम्बर को स्पैशल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
डेरा ब्यास के जोनल सैक्रेटरी सुनील तलवाड़ द्वारा जारी किए गए एक नोटिफिकेशन के मुताबिक 21 नवम्बर को सुबह सत्संग के बाद बाबा जी कार दर्शन देंगे और संगत को प्रसाद दिया जाएगा। इसी दिन शाम 4 बजे सवाल-जवाब का कार्यक्रम भी होगा। 22 नवम्बर सुबह 9.30 बजे बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों सत्संग फरमाएंगे।
