Tarot Card Rashifal (2nd October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 04:30 AM (IST)
मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृष - वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले खास रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई नया आर्डर मिल सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन के बंध
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन शुभ रहने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा।
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भार रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस होने की संभावना है।
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। पार्टनर के साथ मिलकर कर किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। इस राशि के सिंगल लोग क्रश को प्रोपज करने के लिए दोस्तों की मदद लेंगे।
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोग किसी नई प्रॉर्टी में शामिल होंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। संतान के भविष्य को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। युवा घर के कामों को पूरा करने के लिए माता की सहायता करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी लाइफ में किसी खास की एंट्री हो सकती है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे।
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपक पक्ष में रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
