Tarot Card Rashifal ( 14th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 04:30 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। ऑफिस में आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती है। दोस्तों से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कामकाज में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खुद का व्यापार करने वालों को किसी अनुभवी से सलाह लेनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लगातार एक ही काम को न करें, थोड़ा चलते फिरते रहें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज अपने गुस्से को काबू में रखने की कोशिश करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ दोगुना हो सकता है। दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। अधिक मसालेदार खाने से परहेज़ करें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार में किसी पुरानी तकनीक को बदलकर नई तकनीक का उपयोग करने का मन बना सकते हैं। विदेश से कोई शुभ समाचार आ सकता है। सिंगल जातक किसी खास के साथ डेट पर जा सकते हैं। शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। घर से जुड़े कामों को पूरा करने में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। पाचन से जुड़ी परेशानी से बचने के लिए भोजन का समय नियमित रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कारोबार में किसी नई साझेदारी की चर्चा हो सकती है। परिवार में चल रहा तनाव कम हो सकता है। धन खर्च करने से पहले बजट बना लेंगे तो बेहतर रहेगा। लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल न करें, आंखों में दर्द हो सकता है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी में अचानक कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसमें आपकी निर्णय लेने की क्षमता परखी जा सकती है। पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। पैसों के मामले में सतर्क रहें। सिर दर्द परेशान कर सकता है, आराम करें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कोर्ट-कचहरी में आपके हक में फैसला आ सकता है। प्रेम संबंधों में साथी की पसंद का सम्मान करना आपके बीच तालमेल बढ़ाएगा। घर का खर्च बढ़ सकता है। बहुत अधिक तला-भुना भोजन करने से बचें, वरना पेट भारी महसूस हो सकता है।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। बड़े भाई या बहन की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। कानूनी मामले में  फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में  सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा हो सकता है। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार करने वालों को धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर लंच पर जा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News