Surya Grahan Special 2021: जानिए आज क्या करना चाहिए क्या नहीं?

punjabkesari.in Thursday, Jun 10, 2021 - 09:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
भारत में इस साल कुल 4 ग्रहण का योग है जिसमें दो सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण शामिल हैं। इनमें 26 मई को चंद्र ग्रहण के रूप में पहला ग्रहण लग चुका है । 10 जून इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। 19 नवंबर को तीसरा ग्रहण लगेगा जो चंद्रग्रहण होगा और 4 दिसंबर 2021 को इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। इसके साथ ही वर्ष 2021 में भारत में लगने वाले चारों ग्रहणों की कड़ी पूरी हो जाएगी। यह दिलचस्प बात यह भी है कि इन चारों ग्रहणों में से भारत में किसी भी ग्रहण का कोई भी सूतक काल मान्य नहीं होगा और न ही मंदिरों के कपाट बंद होंगे। शनि जयंती को सूर्य ग्रहण होने से यह ग्रहण शनिदेव के प्रभाव को बढ़ाने वाला है। कुंडली में शनि बलवान और योगकारक होने पर लोगों को सूर्य ग्रहण के उपरांत लाभ की स्थिति भी बनेगी। इससे जुड़ी अन्य जानकारी हम आपको पहले से दे चुके हैं, आइए अब जानते हैं कि ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखना अधिक ज़रूरी है। 

ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए-
1. मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति की पाचन क्षमता कमजोर होती है। जिसके कारण व्यक्ति के बीमार होने की ज्यादा संभावना रहती है।
2. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उस काम में असफलता मिलती है।
3. ग्रहण के दौरान नाखून कांटना अशुभ माना जाता है।  ग्रहण के समय सोना भी नहीं चाहिए।
4. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान विशेष तौर पर गर्भवती महिलाओं को चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है और गर्भस्थ संतान की शारीरिक रचना पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए-
1. ग्रहण शुरू होने से पहले खुद को शुद्ध कर लें। ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ माना जाता है।
2. ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करना शुभ होता है।
3. सूर्य ग्रहण में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।
4. ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
5. ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News