Surya Gochar 2026: आज 17 सितंबर को कन्या राशि में पधारेंगे सूर्यदेव, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर और शुभ लाभ के लिए करें ये काम
punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 09:22 AM (IST)
Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में आत्मविश्वास, सम्मान, अधिकार और प्रशासनिक क्षमता के प्रतीक माने जाने वाले सूर्यदेव आज 17 सितंबर 2026 को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कन्या राशि का संबंध गहन विश्लेषण, कार्यकुशलता और सुव्यवस्थित कार्यशैली से है। इस गोचर की खास बात यह है कि कन्या राशि में ग्रहों के राजकुमार बुधदेव पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य और बुध के इस मिलन से बौद्धिक क्षमताओं, योजनाओं, दफ्तरी फैसलों और कागजी कामकाज को विशेष बल मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य के इस गोचर का सभी 12 राशियों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा और ज्योतिषीय उपाय क्या हैं:

राशि अनुसार जानें सूर्य गोचर का प्रभाव और उपाय:
मेष राशि (Aries)
सूर्य देव मेष राशि के छठे भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ये समय आपको चुनौतियों से ऊबरने की शक्ति देगा। जो जातक किसी कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे हैं या जॉब की तलाश में हैं, उन्हें प्रगति करने के लिए बहुत अच्छे चांस मिलने वाले हैं।
उपाय: प्रतिदिन सूर्योदय के समय भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य देने की आदत को विकसित करें। यदि ऐसा करना संभव न हो तो केवल प्रणाम करके, अपने स्थान पर खड़े होकर 3 परिक्रमा करें।
वृषभ राशि (Taurus)
सूर्यदेव आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करेंगे। बहुत अच्छा समय रहने वाला है। किसी भी तरह के फाइनेंशियल डिसीजन लेने के लिए बहुत अच्छे से विचार करना होगा। कला संबंधित जातको का समाज में मान बढ़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव का ध्यान करें और जल चढ़ाएं संभव न हो तो रविवार को ये जरुर करें।
मिथुन राशि (Gemini)
सूर्यदेव मिथुन वालों के चौथे भाव में गोचर करने वाले हैं। घर, भूमि, वाहन और फैमिली पर खास ध्यान देना होगा। बड़ों की सलाह बहुत काम आएगी। उम्मीद से अधिक लाभ चाहते हैं तो बड़ों की बातों पर ध्यान देना आरंभ करें। हर रुठी खुशी आपके द्वार पर खुद दस्तक देगी।
उपाय: रविवार के दिन अपनी शक्ति के अनुसार गेहूं या गुड़ का दान करें।
कर्क राशि (Cancer)
सूर्यदेव आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे। आपकी ऑल राउंड डेवलपमेंट होगी। सेल्स, मीडिया, लेखन और कारोबारियों के लिए ये गोल्डन टाइम है।
उपाय: रविवार को एकांत में आसन बिछाकर बैठें, सूर्य मंत्रों का जाप करें।
सिंह राशि (Leo)
सूर्यदेव आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेंगे। इसका सबसे अधिक प्रभाव आपके धन, बचत, परिवार और वाणी पर पड़ेगा। अपने स्वभाव में मधुरता रखें, तो सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे।
उपाय: तांबे के पात्र में जल भरकर उसमें चुटकी भर लाल फूल डालें और सूर्यदेव को अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo)
सूर्यदेव आपकी ही राशि यानी प्रथम भाव (लग्न) में प्रवेश कर रहे हैं। आपके चरित्र और स्वभाव में मजबूती आएगी। बुरा दौर समाप्त होगा, अच्छे वक्त को गति मिलेगी। सेल्फ डिसीजन लेने से बचें, घरवालों विशेषकर अपने पिता से बात करके कोई भी फैसला लें।
उपाय: हर रोज सुबह आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने के बाद सूर्य को अर्घ्य दें।
तुला राशि (Libra)
सूर्यदेव आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर करेंगे। धन खर्च तो होगा लेकिन बजट और सेविंग को ध्यान में रखकर पैसा खर्च करें। जो जातक फॉरेन कंट्री में किसी भी तरह का काम करते हैं, उन्हें अच्छा-खासा लाभ हो सकता है।
अचूक उपाय: रविवार को भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं और बड़ों का आशीर्वाद लें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
सूर्यदेव आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। फंसा हुआ धन वापिस आना शुरु होगा। आपके स्टेटस और धन में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में अच्छे सौदे पक्के होंगे।
उपाय: रविवार को गेहूं अथवा गुड़ किसी उचित पात्र को दान करें।
धनु राशि (Sagittarius)
सूर्यदेव आपकी राशि से दसवें भाव में गोचर करेंगे। वर्क लोड के साथ-साथ जीवन में खुशियां और धन की आवक बढ़ने वाली है।
उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव को जल दें और पिता व वरिष्ठ अधिकारियों का आदर करें।
मकर राशि (Capricorn)
सूर्यदेव आपकी राशि से नौवें भाव में गोचर करेंगे। यदि कोई आपका नेतृत्व करना चाह रहा है तो उसे ध्यान से सुनें और उस पर अमल करें। ये आपके सुखद भविष्य की चाबी का काम करेगा।
उपाय: रविवार को गेहूं दान करने के बाद बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
कुंभ राशि (Aquarius)
सूर्यदेव आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे। किसी भी तरह का ज्वाइंट काम बहुत चौकन्ना होकर करें। रिसर्च, तकनीकी कार्य और टैक्स क्षेत्र से संबंध रखने वालों को सक्सेस मिलेगी।
उपाय: रविवार को विधि-विधान से सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और गरीबों की सहायता करें।
मीन राशि (Pisces)
सूर्यदेव आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेंगे। अपना कल्याण चाहते हैं तो झुकना सीखें। जीद पर अड़कर आप अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मारेंगे।
उपाय: रविवार सुबह स्नान करने के बाद स्वच्छ कपड़े पहन कर निर्मल मन से सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

