Daily horoscope : आज आपकी कुंडली में क्या है, यह जानने के लिए अपनी राशि पर करें Click
punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 07:58 AM (IST)
मेष : सुबह तक आम हालात पहले जैसे रहेंगे, मगर बाद में खान-पान में पूरी सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि सितारा सेहत को बिगाड़ने वाला है।
वृष: सुबह तक समय मन को अशांत-डिस्टर्ब रखने वाला, फिर बाद में समय फैमिली फ्रंट पर तनाव-तनातनी बढ़ाने वाला।
मिथुन: सुबह तक समय बेहतर हालात रखने वाला, मान-सम्मान देने वाला, मगर बाद में विपरीत हालात बनेंगे, मुश्किलें-परेशानियां जागेंगी।
कर्क : सुबह तक समय कामयाबी तथा इज्जत-मान देने वाला, मगर बाद में सोच-विचार में नैगेटिविटी बढ़ेगी तथा समस्याएं जागेंगी।
सिंह : सुबह तक समय व्यस्तता रखने वाला होगा, मगर बाद में कोर्ट-कचहरी के कामों के लिए समय ढीला बनेगा, मन भी अशांत सा रहेगा।
कन्या : सुबह तक समय कारोबारी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग को सही रखने वाला, मगर बाद में कामकाजी साथी मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।
आज का राशिफल 16 सितंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
Tarot Card Rashifal (16th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
लव राशिफल 16 सितंबर- पहली-पहली बार मोहब्बत की है
Aaj Ka Good Luck (16th September 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
तुला: सुबह तक कामकाजी दशा संतोषजनक, मगर बाद में कारोबारी कामों में कदम रुकता-रुकता दिखेगा, सफर भी न करें।
वृश्चिक: सितारा सुबह तक ढीला, हर दाव उलटा पड़ता दिखेगा, फिर बाद में गलत कामों की तरफ मन भटकता रहेगा।
धनु : सितारा सुबह तक बेहतर, हर दाव सीधा पड़ता नजर आएगा, मगर बाद में अपने आपको पंगों से बचाकर रखें।
मकर: सुबह तक कदम बढ़त की तरफ रहेगा, फिर बाद में कारोबारी टूरिंग, प्रोग्रामिंग लाभ देगी।
कुंभ: सितारा सुबह तक बेहतर, इरादों में मजबूती, मगर बाद में कोई भी सरकारी यत्न लाइटली न करें।
मीन : सितारा सुबह तक पेट के लिए कमजोर, मन भी उचाट-परेशान रहेगा, फिर बाद में भी कोई न कोई बाधा जागती रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
