Daily horoscope : जानिए, आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 07:25 AM (IST)

मेष : खान-पान में पूरा परहेज रखने के बावजूद पेट कुछ न कुछ बिगड़ा रहेगा, मौसम के एक्सपोइजर से भी बचाव रखना सही रहेगा।

वृष: कारोबारी कामों की दशा ठीकठाक, मगर दोनों पति-पत्नी में किसी न किसी बात पर कुछ नाराजगी तथा खटपट रह सकती है।

मिथुन: डरे-डरे तथा डावांडोल मन के कारण आप किसी भी काम या प्रोग्राम को हाथ में लेने से बचेंगे, सफर भी टाल दें।

कर्क :  धार्मिक कामों में जी न लगेगा, बेकार कामों की तरफ भटकते अपने मन पर जब्त रखें, मगर आम हालात पहले जैसे रहेंगे।

सिंह : भागदौड़ करने के बावजूद जमीनी कामों के लिए आपकी मेहनत बेनतीजा सी रहेगी, शत्रु कमजोर रहेंगे।

कन्या : कामकाजी साथियों के तौर-तरीकों से आपको परेशानी मिल सकती है, कारोबारी भागदौड़ भी बेअर्थ सी जाएगी।

आज का राशिफल 18 सितंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (18th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 18 सितंबर- जुदा होके भी तू मुझमें कहीं बाकी है

Aaj Ka Good Luck (18th September 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

तुला: न तो उधारी में फंसें और न ही कोई कारोबारी टूर करें, किसी की अर्थ जिम्मेदारी में भी न फंसें।

वृश्चिक: व्यापारिक तथा कामकाजी दशा अच्छी, डावांडोल मन के कारण आप किसी भी काम को फाइनल न कर सकेंगे।

धनु : खर्चों के कारण अर्थ दशा टाइट रहेगी, किसी के नीचे अपनी पेमैंट फंसाने से भी बचें।

मकर:  सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, कारोबारी टूरिंग भी लाभकारी।

कुंभ:  सरकारी कामों के लिए सितारा ढीला, इसलिए आपका कोई भी सरकारी यत्न सिरे न चढ़ सकेगा।

मीन : सोच-विचार में नैगेटिविटी प्रभावी रहेगी, कमजोर मनोबल के कारण आप किसी भी प्रोग्राम को आगे न बढ़ा सकेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News