2 से 10 अक्तूबर तक प्रसिद्ध कथावाचक मृदुलकांत शास्त्री महाराज करेंगे भागवत कथा: भारत विकास परिषद
punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 10:32 AM (IST)
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): भक्ति के रस में डुबोने के लिए 2 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक भारत विकास परिषद के तत्वावधान में प्रसिद्व कथावाचक मृदुलकांत शास्त्री महाराज भागवत कथा कहेंगे।
इस दौरान साध्वी ऋतंभरा, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज, अनिरुद्धाचार्य महाराज, नंदू भैय्या महाराज भी प्रवचन कहेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम समेत कई अन्य मंत्री, सांसद, विधायक व राजनेता आदि मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी भारत विकास परिषद व कार्यक्रम आयोजक डा.वी के गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर को महिलाओं के कलश यात्रा के साथ नोएडा हाट में भागवत कथा कार्यक्रम आरंभ होगा। 3 से 10 अक्तूबर तक प्रसिद्ध कथाव्यास मृदुलकांत शास्त्री महाराज भागवत कथा श्रद्धालुओं को श्रवण कराएंगे। दिन भर प्रसिद्ध संत भी अपने प्रवचन कहेंगे।
