लव राशिफल 15 जुलाई- बड़े अच्छे लगते हैं...

punjabkesari.in Thursday, Jul 15, 2021 - 07:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज सिंगल किसी के साथ आंखों ही आंखों में दिल की बातें करेंगे और लव लाइफ का आरंभ होने के पूरे-पूरे चांस हैं। अन्य प्यार के गहरे सागर में गोते लगाएंगे।
उपाय- गीता के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ कुछ खास होने वाली है। पार्टनर कुछ स्पैश्ल सरप्राइज प्लान करेंगे, जिससे तन और मन प्रफुल्लित हो जाएंगे। सिंगल को मनचाहा साथी शादी के लिए प्रपोज कर सकता है।
उपाय- कार्तिकेय जी को कमल पुष्प चढ़ाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी के साथ कहीं एकांत में घुमने का मन होगा। वर्क प्लेस पर काम का प्रैशर अधिक होने से वे जा नहीं पाएंगे। जिससे उदासी बनी रहेगी। अन्य लव लाइफ एंज़ॉय करेंगे।
उपाय- कार्तिकेय जी को कमल पुष्प चढ़ाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज इस राशि के जातक जमकर प्रेम का आनंद लेंगे। मैरिड कपल्स परिवार से दूर एक-दूसरे में खोए रहेंगे। सिंगल की लव लाइफ का शुभ आरंभ होगा।
उपाय- कार्तिकेय जी को कमल गट्टे चढ़ाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज लव लाइफ का सुख भोगना चाहते हैं तो स्वभाव में मधुरता लेकर आएं। इगो को अपने बीच न आने दें और बहस से बचें। घरवाले सिंगल को अरेंज मैरिज के लिए मना सकते हैं।
उपाय- मयूर की पूजा करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज एक्स आपकी लाइफ में फिर से आने के लिए बेताब रहेगा। दिल की बजाय दिमाग से निर्णय लें। अन्य की लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। सिंगल के लिए रिश्ता आएगा।
उपाय- कार्तिकेय जी को लाल चंदन चढ़ाएं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर आज का दिन खूब हसीन रहने वाला है। जितना सोचा था, उससे अधिक सुख-चैन मिलेगा। कोई गुड न्यूज भी मिलेगी।
उपाय- षष्ठी स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज यंगस्टर्स के लिए प्यार के मायने बदलने वाले हैं। उनके जीवन में बड़ा बदलाव आने के चांस हैं। अन्य की लव लाइफ रोमांचक रहने वाली है। सिंगल अकेलेपन से उदास रहेंगे।
उपाय- कार्तिकेय जी को केसर चढ़ाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज कहीं घुमने का प्लान बनेगा। जहां जिंदगी का भरपूर लुत्फ लेंगे। इंटिमेसी को मनचाहे तरीके से एंजॉय करेंगे। सिंगल अपनी पसंद का पार्टनर ढूंढने में कामयाब होंगे।
उपाय- कार्तिकेय जी के मंदिर जाएं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज प्यार की बहारें, कुछ इस कदर छाई रहेंगी की तन और मन की सुध भूले रहेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरंभ होने के चांस हैं। सिंगल का किसी अधेड़ पर दिल आ सकता है।
उपाय- कार्तिकेय जी को मोर पंख चढ़ाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज प्यार और पैसा दोनों को लेकर असमंजस की स्थिती में रहेंगे। कोई बड़ा फैसला करना पड़ सकता है। सिंगल सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपने लिए साथी ढूंढने में व्यस्त रहेंगे।
उपाय- कार्तिकेय जी को तेल चढ़ाएं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी के साथ बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग होगी। लव लाइफ का नए-नए तरीकों से आनंद लेंगे। सिंगल किसी बंधन में बंध सकते हैं या लिविंग रिलेशनशिप में आ सकते हैं।
उपाय- कार्तिकेय जी को बूंद्दी से बने लड्डू चढ़ाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News