लव राशिफल 24 अप्रैल - गुजारे थे जो लम्हें प्यार के हमेशा तुझे अपना मान के

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 09:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर से प्यार भरी बातें करके तन और मन को सुकून होसिल होगा। सिंगल अपना सारा ध्यान एक्स को माफ कर देने में लगाएंगे और पुराने संबंधों को फिर से हरा करने में सफल होंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आपके कातिलाना अंदाज को देखकर पार्टनर आपके दिवाने हो जाएंगे। सिंगल का जलवा देखकर क्रश दिन-रात बात करने को तरसेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर हर्ट कर सकते हैं, स्वभाव में मधुरता रखें। सिंगल की लव लाइफ की शुरुआत होगी, ध्यान रखें कभी भी अपने होने वाले साथी से झूठ न बोलें अन्यथा रिश्ता टूटते देर नहीं लगेगी।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी का रोमांस की तड़ित तरंगित गतिमयता पर ध्यान रहेगा। सिंगल पुराने ब्रेकअप की बात भूल कर भी नए साथी को न बताएं, प्यार के फूल खिलने से पहले ही मुरझा जाएंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ रोमांस के चंद पल बिताने के लिए काफी उपयुक्त समय मिलेगा। सिंगल को लवमेकिंग के लिए परफेक्ट साथी मिलेगा, तन और मन को सुकून हासिल होगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आप एक-दूसरे से खूब प्यार करेंगे, संभल कर रहें। किसी की बुरी नजर लग सकती है। क्रश और सिंगल का एक-दूसरे का हाथ पकड़ना दबे एहसास को जगाएगा। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज एक-दूजे के प्रति उदार और मधुर बनेंगे, तभी सुखद लव लाइफ का सुख भोग पाएंगे। सिंगल का क्रश के साथ लंबी सैर पर निकल जाना होगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  आज साथी का हिलोरे खाता रोमांस और दूर-दूर तक नीला आसमान, प्रेम की आग को भड़काएगा। सिंगल सुनसान स्थान पर क्रश के साथ अकेले समय व्यतीत करेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज पार्टनर की कातिल अदाएं, रोमांस का मजा दोगुना कर देंगी। सिंगल का सिरफिरापन उनके दुख का कारण बनेगा, खुद में सुधार करें। तभी सुखद संबंधों का मजा ले पाएंगे।आज पार्टनर की कातिल अदाएं, रोमांस का मजा दोगुना कर देंगी। सिंगल का सिरफिरापन उनके दुख का कारण बनेगा, खुद में सुधार करें। तभी सुखद संबंधों का मजा ले पाएंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आपको एहसास होगा पुराने समय का रोमांस शायद कहीं अधिक रोमांटिक था। सिंगल और क्रश का लुक-छिपकर एक-दूसरे को निहारना चलता रहेगा, मीठा एहसास होगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी की दीवानगी और पागलपन रोमांस में मदहोशियां पैदा करेगा। सिंगल का क्रश के साथ कॉफी की चुस्कियां लेना संबंधों को आगे बढ़ाएगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज दीवानों को अपने उद्देश्य की प्राप्ति होगी। सिंगल के लिए क्रश रोमांटिक बातचीत का रास्ता खोलेंगे, नए जीवन का आरंभ होने में कुछ ही समय है। खुशियां बटोरने के लिए तैयार रहें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News