हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी, केदारनाथ-बद्रीनाथ समेत 3 धामों की यात्रा रोकी गई

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 09:00 AM (IST)

​रिकांगपिओ/नई दिल्ली (एजैंसी/रिपन/ राजकुमार): हिमाचल की राजधानी समेत राज्य के अधिकांश भागों में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। कई जगह हल्की बारिश शुरू हो गई है। किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो रहा है। 

पूह के कुन्नू और छितकुल में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। उत्तराखंड में रैड अलर्ट के बाद सभी जिलों में बारिश हो रही है। हैवी रेन की वजह से आज और कल चारधाम यात्रा रोकी गई है। केदारनाथ धाम में हैली सेवाएं भी बंद हैं।   पंजाब और चंडीगढ़ में अगले 2 दिन मौसम बदलने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश और तेज हवाओं को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News