आज का राशिफल 02 अक्टूबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 05:10 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। घर परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर सभी सदस्यों के बीच चर्चा और सलाह मशविरा होगा। आपसी समझ के साथ बातचीत करने पर किसी उलझे हुए मामले का संतोषजनक समाधान निकल आएगा और घर का वातावरण बेहतर बनेगा। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए इस समय मेहनत और निरंतर प्रयास को प्राथमिकता दें। परिवार के बुजुर्गों का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद आपके लिए बड़ी ताकत बना रहेगा।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक मामलों में कुछ दबाव और अस्थिरता बनी रह सकती है। धन को लेकर किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचना बेहतर रहेगा। नए निवेश में पैसा लगाने के बजाय अपनी मौजूदा आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान दें। विशेष रूप से ऐसे निवेश से दूरी रखें जहां धन की वापसी को लेकर पर्याप्त स्पष्टता न हो। खर्चों को नियंत्रित करके चलना आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा।
उपाय- सफेद चीजों का दान करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में एकाग्रता बढ़ाने का समय रहेगा। पढ़ाई के दौरान अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। विषयों का नियमित अभ्यास, पुराने प्रश्नपत्रों का अध्ययन और समय का उचित प्रबंधन आपकी तैयारी को मजबूत बनाएगा। लगातार मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ेंगे तो परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने का मार्ग प्रशस्त होगा।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपका स्वभाव लोगों की बातों को समझने और उनकी परिस्थितियों को जानने की ओर अधिक रहेगा। दूसरों की राय को ध्यान से सुनने से कई महत्वपूर्ण बातें समझने में मदद मिलेगी और आपके संबंधों में भी बेहतर तालमेल बनेगा। जीवन में आने वाली नई चुनौतियों से घबराने के बजाय पूरे आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करेंगे तो कठिन परिस्थितियां भी धीरे धीरे आसान होती जाएंगी।
उपाय- झूठ, धोखा और गलत मार्ग से बचें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी पुराने कार्य को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा और आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने में सफलता प्राप्त होगी। घर या संपत्ति से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें सकते हैं।
उपाय- मां दुर्गा को इलायची चढ़ाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। महिलाएं घर से कोई व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रही हैं, उनके लिए दिन अनुकूल रहेगा। अपनी प्रतिभा और कौशल को व्यवसाय का रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। सही योजना और सीमित संसाधनों के साथ शुरुआत करेंगे तो भविष्य में इसे विस्तार देने के अवसर भी प्राप्त होंगे।
उपाय- सफेद या हल्के सुगंधित कपड़े पहनें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा। आमदनी में वृद्धि के साथ धन प्राप्ति के नए स्रोत सामने आएंगे। आपकी मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयासों से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अतिरिक्त आय के अवसरों को पहचानकर उनका सही उपयोग करेंगे तो आने वाले समय में आर्थिक स्थिरता और बेहतर होगी।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ, चालाकी से दूर रहें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। साझेदारी वाले व्यवसाय में आज महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होने के अच्छे अवसर बनेंगे। पार्टनर के साथ मिलकर बनाई गई योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी और कारोबार में नई संभावनाएं सामने आएंगी। हालांकि अधिक काम या बड़े ऑर्डर पूरे करने की जल्दबाजी में गुणवत्ता से समझौता बिल्कुल न करें।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी और बच्चों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के सदस्य आप के निर्णयों में साथ देंगे और जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे। घर में आपसी विश्वास और सहयोग का वातावरण बना रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र की व्यस्तताओं के बीच मानसिक संतुलन बना रहेगा।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
