Gold Silver price today: जेवर बनवाना हुआ महंगा, फिर चढ़ें सोने-चांदी के भाव

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 12:16 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के कीमतों में गिरावट आने के बाद गुरुवार को फिर से इनके दाम में बढ़ोतरी देखी गई है। भारतीय वायदा बाजार में सोने-चांदी में उछाल आया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 71,120 पर खुला था। सुबह 10:20 के आसपास इसमें लगभग 400 रुपए की तेजी दिखाई दे रही थी और मेटल 71,118 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। पिछली क्लोजिंग 70,725 पर हुई थी। चांदी 175 रुपए की तेजी के साथ 80,045 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। मंगलवार को सिल्वर 79,870 पर बंद हुआ।

क्यों उछले सोना-चांदी के दाम?

अमेरिकी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फेडरल रिजर्व बैंक के मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने अपनी बैठक में लगातार सातवीं बार ब्याज दरों को स्थिर रखा है। हालांकि, फेड ने अब साल के आखिर में एक रेट कट की संभावना जताई है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गोल्ड में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। यूएस स्पॉट गोल्ड 0.3% चढ़कर 2325 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। पिछले सत्र में ये सीधा 1 पर्सेंट ऊपर चढ़ा था। यूएस गोल्ड फ्यूचर भी 1 पर्सेंट चढ़कर 2,334 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

हालांकि, गोल्ड में इस तेजी के पीछे फेड की ओर से अभी भी एक रेट कट में कटौती की संभावनाओं को माना जा रहा है। कम ब्याज दरों में बुलियन की कीमतें ऊपर जाती हैं। इससे गोल्ड को लेकर सेंटीमेंट में सुधार दिख रहा है।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव

अगर दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो मंगलवार को मेटल्स में गिरावट दर्ज की गई थी। राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए की गिरावट के साथ 72,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी की कीमत भी 750 रुपए लुढ़ककर 83,750 रुपए प्रति किलो रह गई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News