Gold Silver Price: सोने ने मारी छलांग, सरपट दौड़ रही चांदी, फटाफट चेक करें आज के ताजा रेट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2024 - 09:56 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः बुधवार यानि 4 सितंबर 2024 को सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव आया है। सोने-चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज MCX पर आज सोने का भाव 0.15 फीसदी तेजी के साथ 71,491 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 0.05 फीसदी बढ़त के साथ 83,290 रुपए प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी।

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव टूटा

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपए की गिरावट के साथ 74,050 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 250 रुपए टूटकर 85,250 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 85,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसके अतिरिक्त, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 50 रुपए की गिरावट के साथ 73,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमके सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,524.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,523 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.90 डॉलर की तेजी के साथ 2,526.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.39 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 28.34 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 28.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस साल सोने में अब तक 8 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी

IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 8,342 रुए बढ़ चुके हैं। वहीं, चांदी की कीमत 12,567 रुपए बढ़ चुकी है। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 71,694 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 84,720 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News