सोने-चांदी में मामूली तेजी, MCX पर चेक करें लेटेस्ट भाव
punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 10:44 AM (IST)
नई दिल्लीः बुधवार (9 सितंबर) को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली तेजी आई है। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,52,678 रुपए, जबकि चांदी के भाव 2,39,632 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,399 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,439 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 22.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,416.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 66.44 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 67 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.34 डॉलर की गिरावट के साथ 66.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
