10 gram Gold price on MCX: जन्माष्टमी पर सस्ता हुआ सोना-चांदी, चेक करें MCX पर लेटेस्ट रेट
punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 10:51 AM (IST)
नई दिल्लीः पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी लेकिन जन्माष्टमी के दिन यानि 4 सितंबर को इसमें गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना 602 रुपए टूटकर 1,55,173 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमत में 1519 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,40,830 रुपए पर है।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के दाम
Comex पर सोने की कीमत 0.56 फीसदी गिरकर 4154 रुपए पर आ गई है। चांदी का दाम 0.76 फीसदी फिसलकर 67.19 डॉलर प्रति औंस पर है।
सर्राफा बाजार में सोना 3,400 रुपए मजबूत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने में लगातार छह दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और यह 3,400 रुपए की बढ़त के साथ 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार के 1,56,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 3,400 रुपए बढ़कर 1,59,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। चांदी में भी तेजी आई और यह 5,000 बढ़कर 2,40,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछली बार चांदी 2,35,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म लेमन के शोध प्रमुख, गौरव गर्ग ने कहा, ''अमेरिकी बान्ड प्रतिफल के हालिया ऊंचे स्तर से नीचे आने के कारण सोने और चांदी में सुधार हुआ, जबकि नए भू-राजनीतिक तनावों के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में इसकी मांग बनी हुई है।'' एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि यह सुधार अमेरिकी मौद्रिक नीति की उम्मीदों में बदलाव के प्रति सोने की संवेदनशीलता को दर्शाता है। वैश्विक बाजारों में, हाजिर सोना में 55.76 डॉलर या 1.27 प्रतिशत की बढ़त हुई और यह 4,443.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 65.77 डॉलर प्रति औंस हो गई।
