Gold-Silver Price Drop: सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट, MCX पर 1,52,000 के फिसला गोल्ड

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2026 - 10:30 AM (IST)

नई दिल्लीः सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा रही है। घरेलू बाजार MCX पर सोना 642 रुपए लुढ़क कर 1,51,699 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत में 1645 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,32,454 रुपए पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.86% गिरावट के साथ 4,396.10 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी 1.47% टूटकर 63.98 डॉलर पर आ गई। बाजार की नजर अमेरिका में आने वाले महंगाई के दो अहम आंकड़ों पर है। इनमें उत्पादक कीमतों से जुड़ा पीपीआई और खुदरा महंगाई से जुड़ा सीपीआई डेटा शामिल है। इन आंकड़ों से संकेत मिल सकता है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व 15-16 सितंबर की बैठक में ब्याज दर बढ़ाएगा या मौजूदा स्तर पर बनाए रखेगा।

सर्राफा बाजार में सोने में तीन दिन से जारी गिरावट थमी

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को खुदरा विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ताजा लिवाली के कारण सोने की कीमतों में तीन सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और इसकी कीमत 600 रुपए बढ़कर 1,58,600 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी में भी लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही और यह बुधवार के 2,43,400 प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 1,200 रुपए बढ़कर 2,44,600 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News