Gold Price in India: सोने-चांदी की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, ₹1,53,800 के पार निकला

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 10:11 AM (IST)

नई दिल्लीः मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया है। MCX पर सोना 1005 रुपए की तेजी के साथ 1,53,823 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत 1991 रुपए बढ़त के साथ 2,41,007 रुपए प्रति किलोग्राम है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,466.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,476.60  डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,479.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 66.73 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 66.74 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 0.88 डॉलर की तेजी के साथ 67.63 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News