भारत के आजादी महोत्सव पर अब सऊदी नागरिक ने "सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान" गीत गाकर जीता दिल (देखें  Video)

punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2022 - 02:17 PM (IST)

दुबई: भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में ही नहीं विदेशों में भी जश्न मनाए गए। विश्व के प्रमुख नेताओं ने भारत को आजादी के अमृत महोत्सव पर बधाइयां दी। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर पड़ोसी देश पाकिस्तान के एक संगीतकार द्वारा दी गई शानदार भेंट के बाद अब एक सऊदी नागरिक हाशिम अब्बास ने "सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा"  गीत  गाकर न सिर्फ भारतीयों बल्कि पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है।

 

 हाशिम अब्बास ने  खूबसूरत अरबी लहजे में गाया "सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा" गीत ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर आजादी दिवस की बधाई दी है।मिस्र के लोकप्रिय गायक हिशाम अब्बास  भारत को अपना दूसरा घर कहते हैं।  

PunjabKesari

हाशिम अब्बास, जो एचआर कंसल्टेंट के रूप में एक प्रमुख भारतीय IT कंपनी में काम करते हैं  ने पहली बार 2020 में तब मीडिया की सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने मजीद मारानचेरी द्वारा निर्देशित फिल्म कोंडोट्टीपुरम के माध्यम से मलयालम फिल्म उद्योग में एक प्रमुख अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की ।   हाशिम अब्बास ने डेढ़ साल पहले भारत के राष्ट्रीय गान "जन गण मन" को khajoor.net द्वारा निर्मित एक फीचर वीडियो में गाया था और 26 जनवरी, 2021 को देश के गणतंत्र दिवस पर रिलीज़ किया था। 

 

PunjabKesari
 इससे पहले आजादी के अमृत महोत्सव पर पाकिस्तान के रबाब प्लेयर सियाल खान ने भारतीय राष्ट्रगान बजाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में सियाल खान अपने रबाब पर 'जन गण मन' बजाते हैं, जिसकी बैग्राउंड में शांत पहाड़ और हरियाली दिखाई देती है।  उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, 'यहां बॉर्डर पार मेरे फैन्स के लिए एक तोहफ है'। संगीतकार ने कहा, 'भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। मैंने शांति, सहिष्णुता और हमारे बीच अच्छे रिश्तों के लिए दोस्ती और सद्भावना के प्रतीक के रूप में भारत के राष्ट्रगान की धुन बजाने की कोशिश की'।
 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News