VIDEO: भारत की सर्जिकल स्ट्राइक से खुश हुए पाकिस्तानी ! बलूचिस्तान में जश्न, बंदूक लहराते हुए मनाई खुशी
punjabkesari.in Wednesday, May 07, 2025 - 07:43 PM (IST)

Peshawar: भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जहाँ पाकिस्तान की कई जगहों में मातम पसरा है, वहीं बलूचिस्तान में जश्न का माहौल देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पाकिस्तानी पठानों को हाथों में बंदूकें लेकर पारंपरिक नाच करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान पर भारत के हमले से उत्साहित हैं। पारंपरिक कपड़ों में पुरुष बंदूकें लहराते हुए ढोल और लोक संगीत की धुनों पर कमर मटका रहे हैं। माना जा रहा है कि यह वीडियो हमले के तुरंत बाद का है।
इस वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @RichKettle07 नामक यूजर ने पोस्ट किया है, जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो के साथ दावा किया गया है कि बलूचिस्तान के लोगों ने भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक का स्वागत किया और खुलकर जश्न मनाया। 7 मई की रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के भीतर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के अड्डों पर सटीक हमला किया।
Live Visuals 🚨
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) May 7, 2025
~ Celebrations have started in Balochistan after India's 🇮🇳 Operation Sindhoor against Pakistan 🇵🇰 pic.twitter.com/zeg2lBI1zB
इस ऑपरेशन में कई आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, इस हमले में कई शीर्ष आतंकी कमांडर भी मारे गए हैं।बलूचिस्तान वर्षों से पाकिस्तान से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बनने की मांग कर रहा है। हाल ही में बलूच अलगाववादियों ने एक ट्रेन को हाईजैक कर सेना के जवानों को मार गिराया था। अब भारतीय हमले के बाद बलूच जनमानस में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।
लोग इस वीडियो को लेकर बेहद भावुक और प्रतिक्रियात्मक हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “पठानों ने दिल जीत लिया! अब बलूचिस्तान जल्द भारत का हिस्सा बनेगा।”दूसरे ने कहा, “पाकिस्तान के साथ जो हुआ, बिल्कुल सही हुआ। अब और इंतज़ार नहीं।”