जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ सकती है ठंड से गलन

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 09:38 PM (IST)

नेशनल डेस्कः जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को जमकर बर्फाबारी हुई। इससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार बताए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, अनंतनाग, बांदीपोरा में भारी बर्फबारी हुई है। बांदीपोरा में बर्फीला तूफान भी आया है। इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में भी बर्फबारी हुई है। इसमें किसी के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। माना जा रहा है कि बर्फबारी से दिल्ली समेत उत्तर भारत के तापमान में गिरावट आ सकती है। दिल्ली में मौसम विभाग ने दो से तीन डिग्री तामपान में गिरावट की संभावना जताई है। दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है।
PunjabKesari
मौसम विभाग ने बताया राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 16 जनवरी और 18 जनवरी के बीच शीतलहर चलेगी। आयानगर और रिज इलाके में मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है।
PunjabKesari
मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 15 जनवरी से दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में फिर से शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है।
PunjabKesari
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 374 (बहुत खराब) दर्ज किया गया। एक्यूआई शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा', 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 और 200 ‘मध्यम', 201 और 300 के बीच ‘खराब', 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर' माना जाता है।
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News