Heavy Rain Alert: 25,26,27,28 और 29 नवंबर तक इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Nov 25, 2025 - 01:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट बदली है। एक तरफ जहां कुछ दिन पहले कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, वहीं अब तापमान बढ़ने से सर्दी का जोर कम हो गया है। बादल छाए रहने और उत्तरी हवाओं की रफ्तार घटने से रात का तापमान बढ़ा है और दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है। IMD ने कई दक्षिणी और तटीय राज्यों में 25 से 29 नवंबर के बीच भारी बारिश की आशंका जताई है।

PunjabKesari

दक्षिण भारत में 'महा बारिश' का अलर्ट

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिणी और तटीय क्षेत्रों में 'निम्न दबाव क्षेत्र' बनने के कारण जोरदार बारिश होने की संभावना है। 25 से 29 नवंबर के बीच भारी बारिश का अनुमान है। 25 से 27 नवंबर तक तेज बारिश की आशंका है, जबकि 28 से 30 नवंबर तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। 26 नवंबर तक जोरदार बारिश की संभावना है। 29 नवंबर को भारी बारिश और 30 नवंबर को बहुत भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि मलेशिया और मलक्का स्ट्रेट के ऊपर बना 'निम्न दबाव क्षेत्र' दक्षिणी अंडमान सागर में 'अवदाब' में बदलने की संभावना है। इसके अलावा 25 नवंबर के आसपास कोमोरिन, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के पास भी एक और निम्न दबाव क्षेत्र बन सकता है।

PunjabKesari

महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदला है। पिछले हफ्ते कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, लेकिन अब अधिकांश जिलों में पारा 14 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है, जिससे सुबह की ठिठुरन खत्म हो गई है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग के साथ-साथ दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर में आज (25 नवंबर) हल्के से मध्यम बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि नमी और गर्मी बढ़ने से फसलों में रोग फैलने का खतरा रहता है। IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में ऐसा ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन दिसंबर महीने की शुरुआत से राज्य में ठंड की वापसी की उम्मीद है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News